Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Photos, GIF Pics: आज वट सावित्री का व्रत है। ये महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सत्यवान, सावित्री और यम की पूजा करती हैं। इस दिन सुबह उठकर महिलाएं सोहल श्रंगार करके तैयार होती हैं और फिर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ये पूरा दिन सुहागिनों के नाम रहता है। ऐसे में आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ इन संदेशों को शेयर कर सकते हैं।

वट सावित्रि पर शेयर करें ये विशेज

आशीर्वाद बड़ों का, प्यार पति का,
सदा मिले दुआएं सबकी,
वट सावित्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

रखा है हमने व्रत इसी ख्वाहिश के साथ ,
लंबी हो उम्र आपकी, बना रहे हमेशा एक-दूजे का साथ।

जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
साथ जन्म तक साथ रहे हमारा,
हर पल हो खुशियां,
यही है वट सावित्री की शुभकामनाएं।

आपकी लंबी आयु की मुझे दरकार है,
व्रत कर रही हूं मैं, हर जन्म में आपका इंतजार है।