प्यार एक अलग ही एहसास है जिसे सिर्फ वहीं महसूस कर सकता है जो किसी के प्यार में हो। अगर कोई इंसान किसी से प्यार करता है तो उसके लिए मन में एक अलग ही लगाव रखता है। प्यार के लिए कोई सीमा या बंधन नहीं होता है और किसी के प्रति सच्चे प्यार को कभी खत्म नहीं किया जा सकता। वैलेंटाइन डे का दिन ऐसे ही प्यार करने वालों के नामा किया गया है। 14 फरवरी यानि के वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया के लोग अपने प्यार करने वाले को फूल, कैंडी और उपहार देते हैं। यह संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। किसी के प्रति अपने प्यार और भावनाओं को जताने के लिए यह दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को उपहार देकर एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इस खास मौके पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक-दूसरे को गिफ्ट लेना चाहते हैं तो हम उनकी थोड़ी मदद कर देते हैं। लड़कियों को सॉफ्ट टॉय काफी पसंद होते हैं। साथ ही लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इस दिन फूलों के साथ के​क, चॉकलेट और पैंडेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ल​​ड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को  कफ़लिंक, वॉलेट, सेंट, टाइ सेट और घड़ी उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्पेशल दिन पर कुछ प्यार भरे मैसेज भी अपने पार्टनर को भेजकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

लोग कहते फिरते है जिसे हम प्यार करते है
वो एक चांद का टुकड़ा है
पर उन्हें क्या पता जिसे मैं प्यार करता हूं
चांद उसका एक टुकड़ा है।

शहद की मिठास
जैसे ​फूलों की खुशबू
जैसे प्यार
जानते हो सबसे खूबसूरत एहसास क्या होता है
आप का साथ।

तेरे नाम को होठों पर सजाया है मैंने
तेरी रूह को दिल में बसाया है मैंने
दुनिया तुम्हें ढूंढ़ते- ढूंढ़ते हो गई पागल
दिल के ऐसे कोने में छुपाया है मैंने।

किसी के लिए मरना तो आसान होता है
पर किसी की यादों के सहारे
जीना बहुत मुश्किल होता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे

आप ही अपनी अदाओं पर जरा गौर करें
हम अगर अरज करने गए तो शिकायतें हो गईं
हैप्पी वैलेंटाइन डे।

मनोरंजन जगत की खबरों के लिए यहां क्लिक करें