Happy Tulsi Vivah 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और फिर उसके अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को माता तुलसी के साथ उनका विवाह करवाया जाता है। माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप करवाया जाता है। माता तुलसी को दुल्हन रूप में सजाया जाता है। पूजा-पाठ के साथ आज के दिन लोग एक दूसरे को तुलसी विवाह की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में शेयर करें ये तुलसी विवाह बधाई संदेश।
Happy Tulsi Vivah 2024 Hindi Wishes, Images, Quotes LIVE:
शेयर करें ये तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
Happy Tulsi Vivah 2024

तुलसी विवाह मनाएं धूमधाम से,
घर-घर सजाएं तुलसी का पौधा,
दीये की रोशनी से जीवन हो उज्ज्वल,
प्रभु के आशीर्वाद से हर काम सफल हो।
Happy Tulsi Vivah 2024

दीवारों पर दीयों की माला होगी,
सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी,
हर आंगन में तुलसी माता विराजेंगी,
जब मां तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।
Happy Tulsi Vivah 2024

तुलसी संग ब्याहे शालिग्राम,
सज गई उनकी जोड़ी,
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए,
जल्दी ले के आओ पिया डोली।
तुलसी विवाह की बहुत-बहुत बधाई!
Happy Tulsi Vivah 2024
