Happy Tulsi Vivah 2019 Wishes Images, Wallpapers, Quotes, Messages, Status, Photos, Pics: इस साल तुलसी विवाह की पूजा 8 और 9 नवंबर को की जाएगी। हिदूओं के लिए इस पूजा का महत्व बेहद खास होता है। विशेष रूप से कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन को और खास इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तुलसी माता का विवाह भी भगवान शालीग्राम से होता है। तुलसी का पौधा हर किसी के घर में मौजूद होता है और रोजाना इनकी पूजा की जाती है। तुलसी विवाह के खास मौके पर आप अपने घर-परिवार और दोस्तों को इस दिन की खासियत बताते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दें।
1. तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे,
सज गई उनकी जोड़ी,
तुलसी विवाह संग लगन शुरु हुए,
जल्दी ले के आओ पिया डोली।।
शुभ तुलसी विवाह
2. माना कि पुरुष बलशाली हैं,
पर जीतती हमेशा नारी है।।
सांवरियां के छप्पन भोग पर,
सिर्फ एक तुलसी भारी है।।
हैप्पी तुलसी विवाह


लक्ष्मी जी की बात सुनकर नारायण मुस्कुराए और बोले- ‘देवी! तुमने ठीक कहा है। मेरे जागने से सब देवों और खासकर तुमको कष्ट होता है। तुम्हें मेरी वजह से जरा भी अवकाश नहीं मिलता। अतः तुम्हारे कथनानुसार आज से मैं प्रतिवर्ष 4 माह वर्षा ऋतु में शयन किया करूंगा।
जिसके अनुसार कुछ जगह 8 नवंबर को तो कुछ इलाकों में 9 नवंबर को तुलसी विवाह कराया जायेगा। इस विवाह की रस्में एक आम विवाह की तरह ही होती है जिसमें विदाई भी जरूरी है। माना जाता है कि तुलसी विवाह से कन्या दान जैसा पुण्य फल प्राप्त होता है।
इस वर्ष एकादशी पर बड़ा ही शुभ संयोग बना है। एकादशी शुक्रवार के दिन है। इस दिन की स्वामिनी विष्णु प्रिया देवी लक्ष्मी हैं। इस दिन व्रत करने से एक साथ लक्ष्मी और नारायण के व्रत का फल व्रतियों को प्राप्त होगा।
तुलसी विवाह के दिन तुलसी के गमले को गेरु से सजाएं और उसके चारों तरफ गन्ने का मंडप बना लें। तुलसी माता को ओढ़नी यानी सुहाग की प्रतीक चुनरी ओढ़ाएं। कई जगह तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह साड़ी पहनाकर तैयार किया जाता है।
तुलसी विवाह का सीधा अर्थ है,
तुलसी के माध्यम से भगवान का आवाहन!
तो आइए राष्ट्रहित की कामना करते हुए ईश्वर का आवाहन करें!
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!!
कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और सभी देवता अपनी योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है।
तुलसी विवाह की पूजा 8 और 9 नवंबर को की जाएगी। हिदूओं के लिए इस पूजा का महत्व बेहद खास होता है। विशेष रूप से कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है।
हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग सामान है…
तुलसी विवाह की शुभकामना
Tulsivivha marks the end of the monsoon
and the beginning of the Hindu wedding season.
Happy Tulsi Vivah Wishes to all
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम,
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
ना मंदिर में ना मस्जिद में,
मिली मुझको वो गुजरी मां।।
मिली वो तो मेरे आंगन,
लगी तुलसी की क्यारी में।।
हैप्पी तुलसी विवाह