Shiksha Diwas Badhai Sandesh, Teachers Day 2025 Wishes, Images, Photos, Messages, Hindi Status LIVE : संत कबीर दास द्वारा रचित दोहा ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताए’ आपने जरूर सुना होगा। जिसका अर्थ है यदि गुरु और ईश्वर दोनों एक साथ आपके सामने हों, तो आपको पहले गुरु के चरणों में झुकना चाहिए, क्योंकि गुरु ने ही ईश्वर के पास पहुंचने का मार्ग दिखाया है। इन्ही पंक्तियों को याद करते हुए आपको भी अपने गुरुदेव का वंदन जरूर करना चाहिए।
देशभर में 5 सितंबर यानी शुक्रवार को टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन को स्कूल-कॉलेज में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने फेवरेट टीचर को उपहार देते हैं। उन्हें कार्ड पर संदेश लिखकर देते हैं। साथ ही उनके प्रति अपने मन में बसे आदर को प्रकट करने की कोशिश भी करते हैं। अगर आप भी अपने शिक्षक का आदर-सत्कार करना चाहते हैं लेकिन वो आपसे दूर हैं तो आप उन्हें संदेश भेज सकते हैं।
टीचर्स डे के लिए केक | भारत के 5 महान शिक्षक | टीचर्स के लिए स्पेशल गिफ्ट | टीचर्स डे सेलिब्रेशन आइडियाज
Teachers day 2025 status
गुरु हैं ज्ञान का सागर, जीवन की पहचान,
जो दिखाते हैं हमें सफलता का नया जहान।
उनके आशीर्वाद से खिलते हैं जीवन के फूल,
गुरु का स्थान सदा रहेगा अनमोल।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Teachers day 2025 wish
हैप्पी टीचर्स डे 2025! आपका मार्गदर्शन और विश्वास हर कदम पर मेरा सहारा है।
Teachers day 2025 status
गुरु का महत्व है सबसे महान,
उनसे मिलता है हमें सच्चा सम्मान।
शिक्षक दिवस की बधाई!
