Happy Tamil New Year (Puthandu) 2019 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpaper, SMS, Messages, Photos: पुथंडु को तमिल नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। भारत के दक्षिण भारतीय प्रांत तमिलनाडु सहित अन्य जगहों पर नए साल को पुथंडु कहा जाता है। यह तमिल नए साल का पहला दिन होता है। तमिल कैलेंडर में यह हर साल 14 अप्रैल के आसपास पड़ता है। साल 2019 में तमिल नववर्ष 14 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा।

तमिल परंपरा के अनुसार इस दिन तमिल लोग एक दूसरों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। साथ ही लोग अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर घूमने जाते हैं।

महिलाएं घर को रंग-बिरंगे फूलों और रंगोलियों से सजाती हैं। इसके अलावा परिवार के लोग इकट्ठा होकर घर में पूजन का आयोजन करते हैं।

तमिल नववर्ष (पुथंडु) को तमिलनाडु और पांडुचेरी में विशेष विधि-विधान के साथ मनाया जाता है।

इसके अलावा तमिल हिंदुओं के इलाके जैसे श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, रीयूनियन, मॉरीशस इत्यादि देशों में भी पुथंडु धूम-धाम से मनाया जाता है।