Happy Swami Vivekananda Jayanti 2019 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages: भारत को ऐसे ही महापुरुषों का देश नहीं कहा जाता है। भारत की पवित्र धरती पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया है। इनमें से एक स्वामी विवेकानंद भी हैं। जिन्होंने दुनियाभर में राष्ट्रवाद, अध्यात्म, संस्कृति, हिंदुत्व की अवधारणा को फैलाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। विवेकानंद ने महज 25 साल की उम्र में सांसारिक सुखों का त्यागकर सन्यास धारण कर लिया था। विवेकानंद ने साल 1893 में शिकागो में जो भाषण दिया, वह समाज में व्याप्त बुराइयों और धर्मान्धताओं पर कड़ी चोट थी। साल 1984 में भारत सरकार ने विवेकानद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

विवेकानंद ने शिकागो से लौटने के बाद रामकृष्ण परमहंस मठ की स्थापना की थी। स्वभाव से ही स्वप्नदर्शी होने के कारण वह आधुनिक भारत का सपना देखा करते थे। हालांकि उनका मन भारतीय समाज में व्याप्त धर्मान्धताओं को लेकर व्यथित था लेकिन फिर भी उन्होंने अपना प्रयास कभी नहीं छोड़ा। उनके अंतर्मन की ऊर्जा से जो प्रस्फुटित होता, वही उनके विचार थे। आज हम स्वामी जी के 156वें जन्मदिवस पर उनके विचारों को अपने जीवन का आधार बना सकते हैं। विवेकानंद के विचारों और अवधारणाओं के कुछ अंश यहां नीचे दिए गए हैं।

1. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

2. उठो मेरे शेरों, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।

3. अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना बेहतर है।

4. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है।

5. तुम फुटबाल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकर होगे, बजाए गीता का अध्ययन करने के।