Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Photos, Messages in Hindi: शरद पूर्णिमा महालक्ष्मी का दिन है। ये वो दिन है जब लोग चंद्रमा को भोग लगाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन को लेकर शास्त्रों में एक कहानी ये है कि शरद पूर्णिमा ही वो दिन है जब माता लक्ष्मी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मां ने सबको धन, सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद दिया। इस खास दिन पर आप ईश्वर से प्रार्थना करते हुए चंद्रमा के लिए खीर बना सकते हैं और उन्हें इसका भोग लगा सकते हैं। साथ ही अपनों के साथ शेयर करें ये शुभकामनाएं संदेश, विशेज और शरद पूर्णिमा फोटो और शरद पूर्णिमा पोस्टर।

शेयर करें शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा को आप और आपके परिवार पर
सोमरस की बारिश हो और सुख समृद्धि की वर्षा हो।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार!

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाए,
सिर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।
शरद पूर्णिमा की बधाई!

आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,
चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,
मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,
आपके घर पधारें कुबेर।

वहीं, शरद पूर्णिमा पर बनने वाली इस खीर की रेसिपी भी अलग होती है। ऐसे में अगर इस बार आप पहली बार शरद पूर्णिमा की खीर बनाने वाले हैं, तो हम आपके लिए इसकी बेहद आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

शरद पूर्णिमा के दिन बनती है खास खीर, यहां क्लिक कर पढ़ें खास रेसिपी

नेह लुटाती चांदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियाँ, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात।