साल की शुरूआत के साथ ही त्योहार का आगमन हो जाता हैै। जनवरी माह में पहले लोहड़ी और इसके बाद मकर संक्रांति मनाई जाती है। आज 14 जनवरी को देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का अहम त्योहार है। यह त्योहार भारत और नेपाल में भी मनाया जाता है। त्योहार तो एक ही है लेकिन इसे अलग-अलग राज्य में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। पौष के महीने में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तो इस पर्व को मनाया जाता है। यह त्योहार जनवरी महीने के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इस पर्व को उत्तरायणी भी कहा जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल कहा जाता है, जबकि कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। इस मौके जब साल के त्योहारों की शुरुआत होती है ऐसे में अपने अपनों को बधाई देना भी एक बड़ी जिम्मेदारी होता है। हमारे पास कई तरह के मैसेज आते हैं। फिर भी एक अच्छा मैसेज चुन कर फॉर्वर्ड करना बड़ी कनफ्यूजन का काम हो जाता है। अगर आप भी इस बात को लेकर सोच में पड़ जाते हैं तो घबराइए मत क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास सिलेक्टेड मैसेज जिन्हें आप किसी को भी भेज सकते हैं।
तन में मस्ती, मन में उमंग, देकर सबको अपनापन गुड़ जैसे मीठापन, होकर साथ हम उड़ाएं पतंग और भर ले आकाश में अपना रंग, हैप्पी मकर संक्रांति
त्योहार नहीं होता अपना या पराया, त्योहार नहीं होता अपना या पराया, त्योहार है वही जिसे सबने मिलकर मनाया, तो मिला तो गुड़ और तिल और पतंग संग उड़ जाने दो दिल, हैप्पी मकर संक्रांति
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास, मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, दिल दी खुशी ते अपनेयां दा प्यार, मुबारक होने तुआनु मकर संक्रांति दा त्योहार
पल पल सुनहरे फूल खिलें, पल पल सुनहरे फूल खिलें, कभी ना हो कांटों का सामना, जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे, संक्रांति पर हमारी यही शुभकामनाएं
उगता हुआ सूरत दुआ दे आपको, खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको, हम तो कुछ देने के काबिल नहीं, देने वाला हजार खुशियां दे आपको

