Happy Republic Day 26 January 2025 Wishes Images, Quotes, Status in Hindi: तमाम भारतवासियों के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान तैयार हुआ था। ऐसे में हर साल 26 जनवरी के दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कोहिमा तक पूरे देश में खूब हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
ऐसे में इस महापर्व के उल्लास को और बढ़ाने और गणतंत्र दिवस के जोश को दोगुना करने के लिए यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खास बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन बधाई संदेशों पर-
Happy Republic Day 26 January 2025 Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणतंत्र दिवस की बधाई-
लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर।
भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
अमृतसर के Attari-Wagah Border पर 26 जनवरी की परेड देखने कैसे जाएं?
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक हो,
डायरेक्ट दिल से।
अत्र जन्म सहस्राणां सहस्रैरपि सत्तम।
कदाचिल्लभते जन्तुर्मानुष्यं पुण्यसञ्चयात्।।
भावार्थः सैंकड़ों जन्मों के पश्चात् पुण्य जागने पर ही किसी को भारत की भूमि पर मनुष्य के रूप में जन्म मिलता है।
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना
Happy Republic Day 2025
हर एक दिल में हिंदुस्तान है
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
Gantantra Diwas
खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है…
वंदेमातरम्, जय हिन्द
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Republic Day 2025 Wishes Images, Quotes LIVE: गणतंत्र दिवस 2025
कांटों में भी फूल खिलाएं,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ सबको गले लगाएं,
हम गणतंत्र का पर्व मनाएं।
76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
ना पूछो जमाने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।।
आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है
यह देश है उन दीवानों का यहां
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता है!!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान
भारत का गौरव, भारत की पहचान
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025
आओ झुक कर सलाम करे उनको, जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Republic Day 2025 Wishes in Hindi LIVE:
ये शान है, ये मान है, वतन का ये सम्मान है,
चले वतन इसी से है, यही मेरा अभिमान है,
ये मेरा संविधान है।।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
शहीदों के लहू की स्याही से,
ये संविधान बना है,
हर दिन संभाल के रखो,
मेरा देश महान बना है।।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
26 January 2025 Wishes Images, Quotes, Status in Hindi LIVE
एक प्रधान,
एक विधान,
एक निशान,
एक संविधान और
एक हिंदुस्तान।
बहुत लंबी चली संघर्षों की डगर,
आखिर पा ही लिया आजादी का नगर,
आज अपना है गणतंत्र, अपना है संविधान।
Happy Republic Day 2025 Wishes
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक बधाई।।
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल कर देख लेना,
कैसे होती है हिफाज़त मुल्क की,
कभी सरहद पर चल कर देख लेना।
जय हिंद, जय भारत।।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
शहीदों का सपना जब सच हुआ,
हिंदुस्तान तब स्वतंत्र हुआ,
आओ सलाम करें इन वीरों को,
जिनकी वजह से भारत गणतंत्र हुआ।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Republic Day 2025 Wishes Hindi
वहीं, इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ का पर भव्य परेड का आयोजन होता है, जो राष्ट्रपति भवन के गेट से शुरू होकर, कर्तव्य पथ को पार करती हुई इंडिया गेट तक पहुंचती है। इस परेड में देश की अखंडता, विविधता में एकता और सैन्य ताकत की झलक देखने को मिलती है। वहीं, इस मौके पर लोग एक दूसरे को खास संदेश के साथ बधाई देते हैं। आप भी अपनों को यहां से कुछ बेहद खास मैसेज को भेजकर आप गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बोल सकते हैं।
