Happy Republic Day 2021 Wishes Images, Status, Quotes, Photos: जब देश को सन् 1950 में 26 जनवरी को संविधान मिला, इसके बाद ही भारत एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित हुआ। 1948 की शुरुआत में ही डॉ. भीमराव अंबेदकर ने पहली बार संविधान की रूपरेखा संविधान सभा में प्रस्तुत किया था। कुछ संशोधनों के उपरांत नवंबर 1949 में इसे स्वीकार कर लिया गया था। हालांकि, संविधान सभा के सभी सदस्य चाहते थे कि इसे ऐसे दिन पारित किया जाए जो देश के गौरव से जुड़ा हुआ दिन हो। तब सबकी सहमति से ये निर्णय लिया गया कि पूर्ण स्वराज दिवस के दिन भारत का संविधान लागू किया जाए।
1950 में जनवरी माह की 26 तारीख को देश का महान संविधान पारित किया गया। तब से हर साल इस दिन को विशेष समारोह का आयोजन होता है। पूरे भारत में इस दिन को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास दिन अपनों से शेयर करें ये संदेश और जगाएं देश प्रेम की अलख –
1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
2. भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
हैप्पी रिपब्लिक डे 2021
3. ना पूछो ज़माने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
4. कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल कर देख लेना,
कैसे होती है हिफाज़त मुल्क की,
कभी सरहद पर चल कर देख लेना।
जय हिंद, जय भारत
5. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
Highlights
ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना ही बड़ा सा नाम मेरा है।
मुझे बस एक छोटी सी
बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं
और हिंदुस्तान मेरा है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
हैप्पी रिपब्लिक डे 2021
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
इंडियन होने पर करिए गर्व,
मिलकर मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
घर घर पर तिरंगा लहराओ।
जय हिंद, जय भारत
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पर,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
ये बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की…
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
जहां हर दिन एक उत्सव है,
हर दिल में जोश उमंग है,
ऐसा उज्जवल भविष्य लेकर,
सदा ही आगे बढ़ता रहे मेरा देश
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
स्वतंत्रता सेनानियों का जब नाम लेते हैं,
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
सबसे पहले आते हैं।
भारत माता के लिए
दे दी अपनी जान,
सभी स्वतंत्रता सेनानियों को
हम करते हैं प्रणाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं