Ramadan Mubarak 2025 Ramzan Wishes Images, Quotes, Shayari, Photos: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पाक माह के रूप में जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने को माह-ए-रमजान के नाम से जाना जाता है। पूरे एक माह चलने वाले रमजान में इस्लाम धर्म के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं।
भारत में रमजान कब से शुरू होगा?
रमजान में चांद का काफी विशेष महत्व होता है। चांद के आधार पर ही रोजा रखने की शुरुआत होती है और 30 से 31 दिन रोजा रखने के बाद फिर से चांद देखने के साथ ईद-उल-फितर यानी ईद मनाया जाता है। मालूम हो कि भारत में इस साल रमजान दो मार्च से शुरू हो सकता है, जो 1 अप्रैल हो समाप्त हो सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा देखने के बाद तारीख ऊपर-नीचे हो सकती है। वैसे रमजान की शुरुआत होते ही लोग अपने खास लोगों को रमजान की बधाई देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए रमजान की बधाई संदेश लेकर आए हैं। आप यहां से चुनकर रमजान के विशेज, कोट्स, फोटोज को शेयर कर सकते हैं।
इन संदेशों से अपनों से कहें ‘रमजान मुबारक’
रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं।
आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!
Ramadan Mubarak 2025
ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल अभी काफी कर्ज चुकाना है,
अल्लाह को करना है राजी और गुनाहों को मिटाना है,
ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है।
रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं!
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी।
माह-ए-रमाजन 2025 की हार्दिक मुबारकबाद!
रमजान का पाक महीना आया है,
साथ अपने रहमत और बरकत लाया है।
आप सभी को रमजान की हार्दिक मुबारकबाद!
रमजान का चांद देखा,
रोजे की दुआ मांगी,
रौशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी,
रामादान मुबारक!
Ramzan ki Shubhkamnaye
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बिना गन्ने घर पर ही बनाएं टेस्टी गन्ने का जूस, मार्केट जैसा आएगा स्वाद