रामनवमी हिन्दुओं का बहुत बड़ा धार्मिक त्योहार है जो हर साल चैत्र महीने के 9वें दिन मनाया जाता है। रामनवमी बहुत प्रसिद्ध त्योहार है, इस दिन अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम का जन्म हुआ था तब राजा दशरथ ने अयोध्या में भारी उत्सव मनाया था क्योंकि उनके घर में काफी समय बाद संतान का जन्म हुआ था। यह भारत के हर हिस्से में मनाया जाने वाला त्योहार है। मगर अयोध्या, सीता समाहित स्थल, भद्रचलम और रामेश्वरम में इस त्योहार की अलग रौनक होती है। इस दिन, घरों की सफाई करके एक वेदी पर लगाई जाती है और इस पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति की स्थापना करके पूजा की जाती है।
कुछ लोग इस दिन व्रत करते हैं। ऐसा विश्वास है की भगवान राम के नाम का जाप करके और खुद को उन्हें समर्पित करने से धार्मिक जीवन जीने में मदद मिलती है। पूजा के बाद भजन, कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भक्तओं को प्रसाद दिया जाता है। माना जाता है कि राम का जन्म दोपहर में हुआ था इसलिए मंदिरों को सुबह ही पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है। दक्षिण भारत जैसे तमिलानाडु आदि राज्यों में राम नवमी को अपने मुख्य त्योहार के रूप में नहीं मनाते। भारत में राम नवमी का बहुत महत्व है लेकिन इस त्योहार को पूरे भारत में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। वहीं राम नवमी के इस पावन पर्व पर अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।
श्री राम के चरण कमल पर
सिर झुकाए और जीवन में
हर खुशी पाएं
रामनवमी की बधाई हो!

राम जिनका नाम है, अयोध्या
जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार
को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सूरुर मिलता है,
जो भी जाता है राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरुर मिलता है,
हैप्पी राम नवमी!

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है,
राम नवमी की बधाई!

आज प्रभु राम ने लिया अवतार,
जैसे संत सौम्य है रामजी,
वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,
राम नवमी मुबारक हो!
