रामनवमी को भगवान राम के जन्म के रूप में मनाया जाता है, उन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। इस बार रामनवमी 4 अप्रैल से शुरू होकर 5 अप्रैल तक मनाई जा रही है। रामनवमी हिन्दुओं का एक बड़ा त्योहार है। राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। भगवान राम के भक्त इस दिन शुभ मुहूर्त में मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण करते हैं। इस दिन कई लोग व्रत भी करते हैं। मंदिरों को इस पांरपरिक ढंग से सजाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर मंदिरों में भक्तों को लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है। ऐसा विश्वास है की भगवान राम के नाम का जाप करके और खुद को उन्हें समर्पित करने से धार्मिक जीवन जीने में मदद मिलती है। पूजा के बाद भजन, कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भक्तओं को प्रसाद दिया जाता है। भगवान राम में लोगों की अटूट आस्था है इतना ही नहीं लोग उन्हें आज भी एक प्ररेणास्त्रोत के रूप में देखते हैं। रामनवमी के इस पावन अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें। तो भगवान राम के भक्तों और जो इस साल रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं उन्हें यह खास मैसेज भेज कर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दें।
राम नवमी के अवसर पर,
आप और आपके परिवार पर,
राम जी का आशीर्वाद,
हमेशा बना रहे,
हमारी तरफ से आपको शुभकामना!
दशरथ नंदन राम,
दया के सागर राम,
रघुकुल तिलक राम,
सत्य धर्म प्ररायण राम,
ऐसे राम जी को कोटि-कोटि प्रणाम,
हैप्पी रामनवमी!
सुखद सुदंर एंव सफल जीवन की,
तरफ राम आपके मार्गदर्शन करें,
राम का जीवन एक प्ररेणास्त्रोत है,
राम की जय!
सीता मां का धैर्य,
लक्ष्मण जी का तेज,
भरत जी का त्याग,
हम सबको जीवन की सीख देता रहे,
हैप्पी राम नवमी!
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलों को सुरुर मिलता है,
जो भी जाता है राम जी के द्वार,
कुछ ना कुछ जरुर मिलता है,
हैप्पी राम नवमी!
श्री रघुवर भक्तन हितकारी,
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी,
निशि दिन ध्यान धरे जो कोई,
ता सम भक्त कोई और नहिं होई

