आज यानि 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। हिन्दु धर्म के मुताबिक सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मन्नतें पूरी होती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये महीना खास है। इस पूरे महीने शिव भक्त उपवास रखते हैं ताकि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएं। मान्यता है कि सावन के महीने में उपवास रखने से भगवान शंकर और माता पार्वती खुश हो जाती हैं और सारी मन्नातें पूरी हो जाती हैं। जो लोग पूरे महीने फास्ट नहीं करते वो लोग सावन के हर सोमवार को फास्ट रखते हैं।
शिवभक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। शिव भक्त सावन के सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को शिवभक्ति से भरें खास मैसेज भेजते हैं और इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं।
सोमवार के दिन लड़किया इस आस्था से सावन के सोमवार का वृत रखती हैं कि उन्हें अच्छा वर मिलेगा। सोमवार के दिन आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को इस दिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो कुछ संदेशों के माध्यम से आप इस दिन की बधाई दे सकते हैं।
Happy Sawan Somvar 2022:
ओम नम: शिवाय
शिव की बनी रहे सब पर छाया
पलट दे जो किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न हो पाया
बोलो ओम नम: शिवाय
Happy Sawan Somvar 2022
हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
कर्म तो मैं करता जाऊंगा
क्योकि साथ मेरे डमरूवाला है।
ऊं नमः शिवाय।
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है
जय भोलेनाथ।
Happy Sawan Somvar 2022
आकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का।
जय शिव शंभू।।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
बिगड़ा नसीब भी संवर जाता है
बंद किस्मत का ताला खुल जाता है
अंधेरो में भी खुला दरवाजा नजर आता है
जो सावन सोमवार पर महादेव के चरणों में झुक जाता है
Happy Sawan Somvar 2022:
कर्ता करे ना कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा ना कोय।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
Happy Sawan Somvar 2022