Party Hangover Recovery Tips: दुनिया के कई हिस्सों में नए साल 2025 का घूम-धाम से स्वागत किया गया और बीते साल यानी 2024 की विदाई हुई। वही, कई लोग इस दिन अपनों के साथ घूमने जाते हैं। इस दौरान लोग जमकर पार्टी भी करते है और जमकर ड्रिंक भी करते हैं, जिसके कारण उनका अगला दिन हैंगओवर भरा गुजरता है। ऐसे में अगर आपको भी हैंगओवर अभी नहीं उतरा है तो हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे, जिससे आप तुरंत  हैंगओवर को कम कर सकते हैं।

हैंगओवर उतारने के लिए पीएं पानी

शराब पीने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसके कारण बॉडी में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके कारण कई बार सिर दर्द की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में हैंगओवर से बचने के लिए खूब सारा पानी पिएं। आप सुबह उठते ही पानी पीना शुरू कर सकते हैं। यह हैंगओवर को उतारने में काफी मदद करता है। आप हैंगओवर को उतारने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं।

Happy New Year 2025 Wishes Images, Shayari, Messages LIVE: हैप्पी न्यू ईयर 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां से अपनों को शेयर करें बेस्ट विशेज

अदरक की चाय

हैंगओवर उतारने के लिए आप अदरक वाली कड़क चाय भी पी सकते हैं। यह पाचन को बेहतर करता है और हैंगओवर जल्दी उतरता है। आप चाय के अलावा अदरक के टुकड़े को भी चबा सकते हैं।

गुनगुने पानी से नहाएं

गुनगुने पानी से नहाना काफी बेहतर होता है। इस पानी से नहाने से ताजगी महसूस होती है और सिरदर्द से राहत मिलती है। गुनगुने पानी से नहाना से हैंगओवर जल्दी उतर जाता है। इससे पर्याप्त मात्रा में नींद आती है और शरीर खुद को रिकवर भी करता है।