Happy Navratri 2024 Day 4 Maa Kushmanda Wishes, Quotes, Images, Status, Shayari, Messages: नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा होती है। मां के इस रूप को समृद्धिदायक माना जाता है। मां के हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश और चक्र है। मां जीवन के लिए अमृत के समान हैं। मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है। तो नवरात्रि के चौथे दिन मां के इस रूप को याद करते हुए आप अपनों के साथ ये शुभकामना संदेश शेयर कर सकते हैं। ऐसे में स्टेटस में लगाएं ये विशेज और फिर अपनों को दें नवरात्रि के चौथे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
नवरात्रि के चौथे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं-Happy Navratri 2024 Day 4 Maa Kushmanda Wishes

सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां, कपष्मांडा शुभदास्तु में।
हे मां भगवती भटक जाऊं कभी सही राह से तो मुझे सही रास्ता दिखा देना।
इस दुनिया में मेरे जो भी हैं बिगड़े काम बना देना
जय मां कुष्मांडा की

देवी मां कुष्माण्डा हैं
निर्भीक और सौम्यता का प्रतीक
माता की कृपा से
जीवन में नहीं आते दुख-तकलीफ
जय मां कुष्मांडा

या देवी सर्वभूतेषु
मां कुष्मांडा रूपेण प्रतिष्ठितता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै:
नमस्तस्यै नमो नम:
मां कुंष्मांडा आपको अपना आशीर्वाद दें

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
नवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं

सुबह सुबह लो माँ कुष्माण्डा का नाम,
दूर होंगे रोग,दोष,दुख और
पूरे होंगे बिगड़े काम
नवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं