Happy Navratri 2024 Day 1 Maa Shailputri Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Shayari, Messages in Hindi: आज यानी 3 अक्टूबर, गुरुवार के दिन से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। हर ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के स्वागत में लोग घरों और मंदिरों को सुंदर सजा रहे हैं, साथ ही बाजारों में भी अलग रौनक देखने को मिल रही है।
Happy Navratri Day 2, Maa Shailputri Wishes, Images, Quotes, Shayari: Downlode and Send
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन किसी उत्सव की तरह मनाए जाते हैं। इन दिनों भक्त देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और मां के नाम का उपवास भी रखते हैं। हालांकि, किसी भी त्योहार की तरह ही नवरात्रि की शुरुआत भी लोग एक-दूसरे को ढेरों बधाइयां देकर करते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन्हें अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या अपनों को ये संदेश और तस्वीरें भेजकर नवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
इन भक्तिमय संदेशों के साथ दें नवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं-
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
जगत का पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां,
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
चांद की चांदनी, बसंत की बहार,
फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार,
आपको मुबारक हो नवरात्र का त्योहार,
प्रथम नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
9 दीप जलें, 9 फूल खिलें,
हर दिन मां का आशिर्वाद मिलें,
इस नवरात्री आपको दुनिया की हर खुशी मिलें।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
हर जीव की मुक्ति का मार्ग हैं मां,
जग की पालनहार हैं मां,
सबकी भक्ति का आधार हैं मां,
असीम शक्ति की अवतार हैं मां।
जय माता दी
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
प्रथम नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो।
नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
लाल रंग की चुनरी से सजा है मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार,
इस नवरात्रि यही हैं मां से पुकार।
नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं
नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनमें पहला दिन मां शैलपुत्री, दूसरा मां ब्रह्मचारिणी, तीसरा मां चंद्रघंटा, चौथा मां कूष्मांडा, पांचवां मां स्कंध माता, छठा मां कात्यायिनी, सातवां मां कालरात्रि, आठवां महागौरी और नौवां माम सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, गुरुवार से आरंभ हो रही है और इसका समापन 12 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा।
