मकर संक्रांति एक निश्चित तिथि पर मनाई जाती है जो हर साल 14 या 15 जनवरी को होती है। यह सर्दियों के मौसम की समाप्ति और नई फसल के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है।यह भगवान सूर्य को समर्पित किया जाता है। यह हिंदू कैलेंडर में एक विशिष्ट सौर दिन को भी संदर्भित करता है। इस शुभ दिन पर, सूर्य मकर या मकर राशि में प्रवेश करता है जो सर्दियों के महीने के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। यह माघ महीने की शुरुआत है। सूर्य के चारों ओर की क्रांति के कारण होने वाले भेद के लिए पुनर्मिलन करने के लिए, हर 80 साल में संक्रांति के दिन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया जाता है। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इस मकर संक्राती के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन कोट्स और मैसेज भेजकर ढेर सारी शुभकामनाएं दें और उन्हें इस दिन का महत्व भी बताएं।

Happy Makar Sankranti 2020 Whatsapp Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages:

1. तिलकुट की खुश्बू,
द ही और चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको नया साल का पहला त्योहार।
हैप्पी मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2020, Health Benefits of Khichdi for Blood Sugar, Digestion, Healthy Heart:

 

 

Live Blog

Highlights

    12:34 (IST)15 Jan 2020
    यूपी सीएम योगी ने भी मनाई संक्रांति

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया. योगी ने गोरखपुर के मंदिर में पूजा-अर्चना की. बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं, उन्हें इस दौरान भोग की पहली खिचड़ी दी गई.

    11:50 (IST)15 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020:फसलें लहलहाने लगती हैं

     
    इस दिन से वसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है और यह पर्व संपूर्ण अखंड भारत में फसलों के आगमन की खुशी के रूप में मनाया जाता है। खरीफ की फसलें कट चुकी होती हैं और खेतों में रबी की फसलें लहलहा रही होती हैं। खेत में सरसों के फूल मनमोहक लगते हैं।
    11:16 (IST)15 Jan 2020
    क्‍या है मकर संक्रांति? 

    सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय ही सौर मास है। एक जगह से दूसरी जगह जाने अथवा एक-दूसरे का मिलना ही संक्रांति होती है. हालांकि कुल 12 सूर्य संक्रांति हैं, लेकिन इनमें से मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति प्रमुख हैं।

    10:32 (IST)15 Jan 2020
    मकर में हुआ सूर्य का प्रवेश

     
    कुंभ राशि में सब कुछ जला हुआ था। उस समय शनि देव के पास तिल के अलावा कुछ नहीं था इसलिए उन्होंने काले तिल से सूर्य देव की पूजा की। शनि की पूजा से प्रसन्न होकर सूर्य देव ने शनि को आशीर्वाद दिया कि शनि का दूसरा घर मकर राशि मेरे आने पर धन धान्य से भर जाएगा। तिल के कारण ही शनि को उनका वैभव फिर से प्राप्त हुआ था। इसलिए शनि देव को तिल प्रिय है। इसी समय से मकर संक्राति पर तिल से सूर्य एवं शनि की पूजा का नियम शुरू हुआ।
    09:42 (IST)15 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020: इसलिए होती हैं संक्रांति

    उत्थान ज्योतिष संस्थान के पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार सूर्य अपनी स्वाभाविक गति से प्रत्येक वर्ष 12 राशियों में 360 अंश पर परिक्रमा करते हैं। एक राशि में 30 अंश का भोग करते हुए सूर्य दूसरे राशि में जाते हैं। धनु राशि को छोड़कर जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है।

    09:04 (IST)15 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति का लोगों को दें बधाई

    मकर संक्रांति के दिन आपके जीवन में
    अंधेरा छंट जाए और ज्ञान और प्रकाश से
    आपका जीवन उज्जवल हो जाए!
    -Hapyy Makar Sankranti 2020

    06:30 (IST)15 Jan 2020
    Happy Makar sankranti: आज दिन और रात होंगे बराबर

    मकर संक्रांति खास तौर पर सूर्य की उपासना का दिन है। इसकी वजह ये है कि आज ही के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। आज दिन और रात दोनों बराबर होंगे, आज के बाद से दिन लंबा और रातें छोटी होंगी।

    23:00 (IST)14 Jan 2020
    मकर संक्रांति किसानों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है

    मकर संक्रांति किसानों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है, इसी दिन सभी किसान अपनी फसल काटते है। मकर संक्रांति भारत का सिर्फ एक ऐसा त्यौहार है जो हर साल 14 या 15 जनवरी को ही मनाया जाता है। यह वह दिन होता है जब सूर्य उत्तर की ओर बढ़ता है। हिन्दूओं के लिए सूर्य एक रोशनी, ताकत और ज्ञान का प्रतीक होता है। मकर संक्रांति त्यौहार सभी को अँधेरे से रोशनी की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक नए तरीके से काम शुरू करने का प्रतीक है। 

    21:22 (IST)14 Jan 2020
    हैप्पी मकर संक्रांति 2020

    20:23 (IST)14 Jan 2020
    Hapyy Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
    टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की,
    छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
    जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।।
    मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    18:12 (IST)14 Jan 2020
    Hapyy Makar Sankranti 2020: अपनों को भेजकर ये मैसेज करें विश

    सपनों को लेकर मन में
    उड़ाएगें पतंग आसमान में
    ऐसे भरेगी उड़ान मेरी पतंग
    जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
    हैप्पी मकर संक्रांति

    17:33 (IST)14 Jan 2020
    कैसे मनाएं मकर संक्रांति?

     
    - तड़के स्नान करें और सूर्य को अर्घ्य दें.
    - श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ या गीता का पाठ करें.
    -नए अन्न, कम्बल और घी का दान करें.
    - भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं.
    - भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें.
    17:11 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020 Wishes: अपनों को दें मकर संक्रांती की शुभकामनाएं

    तन में मस्ती मन में उमंग,
    चलो आकाश में डाले रंग,
    हो जाएं सब एक संग,
    मिलकर उड़ाएं पतंग!
    हैप्पी मकर संक्रांति....

    16:25 (IST)14 Jan 2020
    कैसे मनाते हैं यह त्यौहार:

    कई दिनों से तैयारी शुरू हो जाती हैं. घर में तिल्ली लाई जाती हैं उसे साफ करके सेंका जाता हैं फिर उसमे गुड़ मिलाकर स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं।- घर के बच्चे कई दिनों ने मांजा बना कर रखते या खरीद लाते हैं।- मिष्ठान के साथ साथ गरम गरम कचौरी बनती हैं जिसे लेकर सभी अपने घरों की छत पर चढ़ जाते और पतंग उड़ाते।- घर के सभी लोगो का पूरा दिन पतंग उड़ाने और काटने बीतता है।- उस दिन सही मायने में हम सभी घर वाले एक साथ अपने पड़ौसियों से मिलते और खूब मस्ती करते।

    15:58 (IST)14 Jan 2020
    मकर संक्रांती की ढेर सारी शुभकामनाएं

    रंग बिरंगी पतंगे, बच्चो की खिलखिलाहट,
    गानो का शोर सब कुछ तो है आज आसमान मैं
    कुछ नहीं है तोह बस उन पंछियो की उड़ान !

    15:26 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020 Wishes: मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
    टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की,
    छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
    जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।।
    मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    14:50 (IST)14 Jan 2020
    Happy Makar Sankranti 2020: संक्रांती के इस मैसेज से अपनों को करें विश

    मंदिर में बजी घंटियां,
    सजी हैं आरती की थाली,
    सूरज की रोशनी किरणों के साथ,
    हैप्पी मकर संक्रांति

    14:48 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020 Wishes Images: शेयर करें ये कोट्स और दें दोस्तों को शुभकामनाएं

    मैं पतंग, तू धागा,
    मैं जब जब गिरा,
    तू डोर थाम ही लिया,
    मैं जब जब कटा,
    तुमने फिर से खुद मे बाँध लिया,
    मैं तेरे सहारे फिर उड़ चला..
    मैं फिर आशमान मे उड़ने चला..
    मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    14:13 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020 Quotes: कोट्स भेजकर दोस्तों को दें शुभकामनाएं

    सभी लोगों को मिले सन्मति,
    आज है मकर संक्रांति,
    मित्रों उठ गया है दिनकर,
    चलो उड़ाये पतंग मिलकर।।
    आप सभी को मकर संक्रांति की बधाई

    14:12 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020: दोस्तों को भेजें ये मैसेज और कोट्स

    हो आपके जीवन में खुशियाली,
    कभी भी ना रहे कोई दुख देने वाली पहेली,
    सदा खुश रहें आप और आपकी Family,
    Happy Makar Sankranti

    14:12 (IST)14 Jan 2020
    Makar Sankranti 2020 Wishes: मकर संक्राती पर अपनों को भेजें ये मैसेज

    बाजरे की रोटी, नींबू का अचार,
    सूरज की किरणें, चांद की चांदनी,
    और अपनों का प्यार, हर जीवन हो खुशहाल,
    मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार!