Happy Mahashivratri 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह त्योहार 26 फरवरी यानी आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के मुताबिक, इसी दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था।
Happy Mahashivratri 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Photos: Download and Send
महाशिवरात्रि बधाई संदेश
महाशिवरात्रि के दिन लोग मंदिरों में पूजा करते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए महाशिवरात्रि की कुछ बेहतरीन बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिसको आप अपनों को भेज सकते हैं और उन्हें हैप्पी महाशिवरात्रि बोल सकते हैं। आप इन संदेशों को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि,
तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं!
ओम साधो जातये नम:।।
ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।।
ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
जिस समस्या का ना कोई उपाय,
उसका हल ॐ नमः शिवाय।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!
हर ओर सत्यम-शिवम-सुन्दरम,
हर हृदय में शिवाय,
जड़ चेतन में अभिव्यक्त सतत,
कण-कण में हैं शंकर।
ओम नमः शिवाय
शिव ही सत्य हैं,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर हैं,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर हैं॥
महाशिवरात्रि 2025 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!