Happy Maha Shivratri 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी कड़ी में हर साल इस खास तिथि पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि आज यानी 8 मार्च, शुक्रवार को मनाई जा रही है। माना जाता है कि इस दिन सच्ची भक्ति और निष्ठा के साथ व्रत करने वालों से महादेव अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त पूरी श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ के नाम का उपवास रखते हैं, साथ ही एक-दूसरे को इस महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।
यहां हम भी आपके लिए कुछ ऐसे ही भक्तिभाव से भरे संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप उन्हें खास अंदाज में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन तस्वीरों और संदेशों के साथ अपनों को दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव ही सत्य हैं,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर हैं,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर हैं॥महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दें वो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिन्दगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।ॐ नमः शिवाय! हैप्पी महाशिवरात्रि 2024

कर्ता करे न कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
शिव से बड़ा न कोय।Happy Mahashivratri 2024

अंत वही आरम्भ वही,
शिव से ही सारी सृष्टि है,
उर्मिल वो तो है बड़भागी,
जिस पर इनकी दृष्टि है।महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।ॐ नमः शिवाय! हैप्पी महाशिवरात्रि 2024