Happy Maharishi Valmiki Jayanti 2020 Wishes Images, Status, Messages, Quotes: महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र ग्रंथ रामायण की संस्कृत में रचना की थी। माना जाता है कि महर्षि वाल्मीकि ने त्रेता युग में नारद मुनि से भगवान राम की कहानी सुनी थी। उसके बाद उन्हीं के मार्गदर्शन में महर्षि ने महाकाव्य लिखा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अश्विन माह की पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है जो कि इस साल 31 अक्तूबर को है। वाल्मीकि जयंती को प्राकट्य दिवस या प्रगति दिवस भी कहा जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों में भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, रामायण का पाठ भी करते हैं। इसके अलावा, आज के दिन भक्त महर्षि वाल्मीकि के मंदिर भी दर्शन के लिए जाते हैं। इस खास दिन पर दोस्तों व परिजनों को दें शुभकामनाएं –
1. जब गुरु अपने ज्ञान को लुटाता है,
सारा जहां आनन्दित हो जाता है,
गुरु पर जो रखता है आस्था,
हर मुसीबत में वो पा जाता है रास्ता।
वाल्मीकि जयंती 2020 की शुभकामनाएं
2. आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आपको आदि शक्ति माँ दुर्गा से,
सुख-शांति-उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।
शुभ वाल्मीकि जयंती 2020
3. वाल्मीकि जी का जीवन
हमें सिखाता है कि
वे अच्छे या बुरे नहीं पैदा हुए हैं,
ये हमारे कर्म हैं
जो हमारी महानता को निर्धारित करते हैं।
हैप्पी वाल्मीकि जयंती 2020
4. जे न मित्र दुख होहिं दुखारी।
तिन्हहि बिलोकत पातक भारी,
निज दुख गिरि सम रज करि जाना।
मित्रक दुख रज मेरु समाना॥
महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
5. महर्षि वाल्मीकि जी ने लिखी
कथा श्री राम जी की
हमको बताई ऋषिवर ने
बातें महापुराण रामायण की
हैप्पी वाल्मीकि जयंती

