Happy Maha Shivratri 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज महाशिवरात्रि है, हिंदू धर्म में इस दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है। मान्यता है कि आज ही के दिन महादेव और मां पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन श्रद्धालु पूरे मन और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, कई लोग शिव शंकर के प्रमुख देवस्थल जाकर दर्शन भी करते हैं। महाशिवरात्रि पर महादेव व देवी पार्वती की एक-साथ पूजा करने से सुख-समृद्धि घर आने की मान्यता है। इस दिन पूजा करते समय शिव जी भांग, धतूरा, बेर, गाय का कच्चा दूध, फूल, बेलपत्र, दही, गंगाजल और चंदन आदि चढ़ाया जाता है। पूजा-पाठ के साथ ही, इस दिन लोग अपनों को शिवरात्रि के शुभकामना भरे संदेश भी भेजते हैं। आप भी नीचे दिये गए मैसेजेज को शेयर कर सकते हैं।

1. शिव की नेत्र ज्योति से नूर मिलता है,
हर भक्त के दिल को सुकून मिलता है,
जो भी जाता है मेरे भोले के द्वार,
मन मांगा वरदान जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

2. भोले शंकर का आशीर्वाद मिले,
उनकी दया का प्रसाद मिले,
आप पाएं जीवन में सफलता,
आपको भोले शंकर का वरदान मिले।
हैप्पी महाशिवरात्रि

3. ना जाने किस भेष में आकर
काम मेरा कर जाता है,
मैं जो भी मांगू मेरा महादेव
वो मुझको चुपके से दे जाता है।
भोले भंडारी की जय हो

4. शिव की महिमा अपरम्पार
शिव करते सबका उद्धार
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे
महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई।