लोहड़ी के त्यौहार की सबसे अच्छी बात क्या है। इस त्यौहार के दिन लोहड़ी के मजेदार गानों पर नाचना। लोहड़ी के त्योहार को बेहद ही जोश के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी की पवित्र अग्नि का ताप और उपर खुला आसमान और नीचे नाचते गाते हुए लोग यह बहुत ही अलग नजारा होता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में लोहड़ी का सीन दिखाए गए हैं। फिल्मों में तो लोहड़ी के त्यौहार पर कई बेहतरीन गीत भी बनाए गए हैं। जो आज भी इस त्योहार की रौनक और बढ़ा देते हैं। वैसे तो पंजाब में कई लोक गीत हैं जिन पर लोगों को नाचना और गाना काफी पसंद है।

लोहड़ी के त्योहार पर पंजाब का भागड़ा और गिद्दा काफी प्रचलित है जिन पर नाचकर लोग इस त्योहार का मजा लेते है। लोहड़ी का त्योहार हो और उस पर ढोल की थाप न हो उसके बिना तो लोहड़ी के त्योहार का कोई मजा ही नहीं है। पंजाब में आज भी यह काफी प्रचलित है और वैसे भी ढोल की थाप पर पंजाब के लोगों द्वारा भांगड़ा काफी लोकप्रिय है।

फिल्म वीर—जारा और शाहरूख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया गाना लो आ गई लोहड़ी वे वह तो सभी को याद होगा। वीर—जारा का यह गाना बहुत लोगों को पसंद भी होगा और वह लोहड़ी की पार्टी की शान भी बढ़ाएगा।

असा नू मान वतन दा पंजाबी फिल्म में जसपिंदर नरूला और हरभजन मान सिंह द्वारा लोहड़ी सॉग भी पार्टी की रौनक बढ़ाएगा।

लोहड़ी के मौके दुल्हा भट्टी गीत तो पहले ही काफी प्रचलित है। लेकिन दिलेर मेंहदी की आवाज़ में गाया गया यह गाना लोहड़ी के अवसर पर अक्सर लोगों द्वारा मंनोरंजन के लिए बजाया जाता है।