Happy Lohri 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। सिख समुदाय का यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। हालांकि, अब हर धर्म के लोग इसे खूब धूमधाम के साथ मनाने लगे हैं। इस त्योहार को फसलों की कटाई के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।
क्यों मनाई जाती है लोहड़ी?
लोहड़ी रबी फसलों की कटाई और सर्दियों के खत्म होने का प्रतीक है। इस दिन लोहड़ी माता की पूजा की जाती है। लोहड़ी के दिन लोग पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और शाम के समय आज जलाकर परिक्रमा करते हैं। अग्नि में लोग गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि अर्पित कर पूजा करते हैं। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को लोहड़ी की ढेरों बधाइयां भी देते हैं। ऐसे में आप भी आज यानी 13 जनवरी लोहड़ी के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को खास संदेश और तस्वीरें भेजकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
लोहड़ी की बधाई संदेश- Lohri Wishes In Hindi
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार,
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्योहार।
हर दिन सजे नए सपनों से,
जीवन आबाद हो अपनो से,
लोहड़ी लेकर आए सुख-समृद्धि की बाहार,
मुबारक हो आपको ये त्योहार।
आओ रल मिलकर भंगड़ा पाइए,
नच-नच के आज धरती हिलाइए,
साथ रल मिल के खुशियां मनाइए,
लोहड़ी दा त्यौहार मनाइए।
लोहड़ी की आग में दुख जल जाएं सबके,
आओ सब यही मांगे रब से, हैप्पी लोहड़ी।
भांगड़ा-गिद्दा की कर लो तैयारी,
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी,
चलो भाई सब इकट्ठे हो जाओ,
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।
