Happy Lohri 2019 Wishes Images, Pics, Quotes, SMS, Messages, Greetings, Wallpaper, Pictures, Photos:  आज 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोहड़ी के एक दिन बाद मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। लोहड़ी को सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है।

पंजाब में लोहड़ी के त्योहार का विशेष महत्व है। लोहड़ी फसल की कटाई और बुवाई के उपलक्ष्य में मनाई है। इस पावन पर्व पर पवित्र अग्नि में रबी की फसलों को अर्पित किया जाता है। इसी दौरान फसलें कटकर घर आना शुरु होती हैं। लोहड़ी पर फसलों को अग्नि को अर्पित किया जाता है। इसके सेलिब्रेशन में सभी लोग पवित्र अग्नि के चारों तरफ नाच-गाना करके खुशियां मनाते हैं।

ऐसा करके सूर्य और अग्नि को आभार प्रकट किया जाता है जिससे हर साल उनकी फसलों पर प्रभु की विशेष कृपा रहे। लोहड़ी पर शाम को सभी लोग इक्ट्ठा होकर घर के आंगन या मोहल्ले में लकड़ी और उपले जलाते हैं। लोग अग्नि के चारों ओर घूम-घूमकर नांचते हैं। साथ ही गुड़, रेवड़ी, गजक और फुल्ले का प्रसाद डालते हैं। यदि आप लोहड़ी की शुभकामनाएं अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजना चाहते हैं तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। हम आपके लिए कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन तस्वीरों को भेजकर लोहड़ी की बधाइयां दे सकते हैं।