Lal Bahadur Shastri Jayanti 2020 Images, Quotes, Status, Photos: ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। अपनी सादगी के लिए चर्चित और कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी शास्त्री जी की उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण विपक्षी भी हमेशा सम्मान करते थे। अभावों में जीने के बावजूद उनके विचार बेहद उच्च थे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में शारदा प्रसाद और रामदुलारी देवी के घर लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। जन्म के आठ महीने बाद ही उनके पिता गुजर गए। शास्त्री जी का बचपन ननिहाल में ही गुजरा और शुरुआती शिक्षा-दीक्षा भी उन्हें वहीं से मिली। लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर साझा करें ये संदेश…
1. जब लाल बहादुर शास्त्री का
जन्म दिवस आता है,
हृदय शत-शत नमन
करने को झुक जाता है।
2. सादगी थी आंखों में,
लिहाज से बड़े देसी थे,
तालीम थी बड़ी,
देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
किसान और जवान की जय कहने वाले,
हिंदुस्तान के नेता थे वो बड़े मतवाले।
3. जिनके ही दृढ़ अनुशासन से
वह ‘पाक’ हिन्द से हारा था
“जय जवान जय किसान”
यह इनका ही तो नारा था
लाल बहादुर शास्त्री को नमन
4. 2 अक्टूबर शास्त्री जी का जन्मदिन,
सबके लिए एक पर्व है,
ऐसे वीर सपूत पर तो
भारत माता को भी गर्व है।
5. शास्त्री जी जैसे आदर्श नेताओं का मनन करते हैं,
इनके जन्मदिन पर इनको हृदय से नमन करते हैं।
6. देश प्रेम के प्रबल वेग से
राजनीति में प्रवेश लिया
भारत की एकता और अखंडता के लिए
जय जवान , जय किसान का
अटल संदेश दिया।
7. प्रधानमंत्री बनकर भारत का
जिन्होंने देश को नई उड़ान दिया,
गरीबी के दुःख को आत्मसात किया,
याद रहे सदा ऐसा योगदान दिया।
Highlights
मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार ये है कि समाज को एकजुट रखा जाए, ताकि वो विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके। - लाल बहादुर शास्त्री
यदि कोई एक व्यक्ति भी ऐसा रह गया, जिसे किसी रूप में अछूता कहा जाए तो भारत को अपना सिर शर्म से नीचे झुकाना पड़ेगा।
"हर कार्य की अपनी
एक गरिमा है और
हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से
करने में ही संतोष प्राप्त होता है।"
- लाल बहादुर शास्त्री
"देश के प्रति निष्ठा
सभी निष्ठाओं से पहले आती है
और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि
इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता
कि बदले में उसे क्या मिलता है।"
- लाल बहादुर शास्त्री
जिनके ही दृढ़ अनुशासन से,
वह 'पाक' हिन्द से हारा था,
"जय जवान जय किसान"
यह इनका ही तो नारा था,
लाल बहादुर शास्त्री को नमन
"आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है. पूरे देश को मजबूत होना होगा"
सादगी थी आंखों में,
लिहाज से बड़े देसी थे,
तालीम थी बड़ी,
देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
किसान और जवान की जय कहने वाले,
हिंदुस्तान के नेता थे वो बड़े मतवाले।
आजाद भारत के दूसरे प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में हुआ था. इनके माता-पिता का नाम श्री मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव और श्रीमती रामदुलारी था। लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था, जिसे उन्होने अपने विश्वविद्यालय से प्राप्त “शास्त्री” की उपाधि से हमेशा के लिये बदल दिया और वे शास्त्री जी के नाम से जाने जाने लगे.
ऐसे बहुत कम लोग हैं,
जो देश का नाम करते हैं।
इसीलिए हम,
लाल बहादुर शास्त्री जी का सम्मान करते हैं।
साधारण वस्त्र में,
अद्भुत काया।
भारत को स्वतंत्र कराया।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामना
"समाज का सच्चा लोकतंत्र कभी भी हिंसा और असत्य से हासिल नहीं किया जा सकता है"
- देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
“लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है”
-लाल बहादुर शास्त्री
शास्त्री जी जैसे आदर्श नेताओं का मनन करते है,
इनके जन्मदिन पर इनको हृदय से नमन करते है।
भारत के अमर विचारों को,
नहीं मिटने देंगे,
शास्त्री जी के मूल्यों का पालन करने से,
कभी पीछे नहीं हटेंगे।
भारत के लाल,
जिसकी बहादुरी पर सबको नाज है,
ऐसे शास्त्री जी की जरूरत
देश को आज है।
"जैसा मैं दिखता हूं उतना साधारण मैं हूं नहीं"
- लाल बहादुर शास्त्री
लोगों को सच्चा लोकतंत्र या
स्वराज कभी भी असत्य और
हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है
शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं...