Happy Janmashtami 2022: Wishes Images, Status, Quotes, Photos, Messages and Greetings: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी पर लोग बाल गोपाल की विधिवत पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन बधाई भी देते हैं। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर लोग प्रभु से स्वस्थ, सुखी और संपन्न जीवन की कामना करते हैं।
इस दिन हिन्दू धर्म को मानने वाले जन्माष्टमी का पूरे दिन उपवास करते हैं। भगवान के गायन और प्रार्थना करते हैं और अपने मन को शांति पहुंचाते हैं। जन्माष्टमी पर पर रात्रि जागरण करते हैं और विष्णु जी के मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं। लोग जन्माष्टमी त्योहार की झांकियां सजाते हैं और रात में कान्हा के जन्मदिन का उत्सव मनाकर प्रसाद बांटते हैं।
इस साल जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी। कुछ जगहों पर 18 अगस्त को तो कुछ जगहों पर ये त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। आमतौर पर जन्माष्टमी के मौके पर घरों से लेकर मोहल्लों तक में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के दिन महाराष्ट्र समेत देश के तमाम शहरों में दही हांडी उत्सव का भी आयोजन होता है। इस कृष्ण जन्माष्टमी पर आप भी इस दिन की बधाई अपने प्रियजनों को देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ शुभकामना संदेश और कोट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।
मुरली ऐसी मधुर बजाए
जन्मदिन है आज उस नटखट का
कान्हा जिसे सब लोग बुलाएं
Happy Janmashtami 2022
मुरली ऐसी मधुर बजाए
जन्मदिन है आज उस नटखट का
कान्हा जिसे सब लोग बुलाएं
Happy Janmashtami 2022
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया!
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जैय कन्हैया लाल की।
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम । राम राम हरे हरे ॥
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
होता है प्यार क्या? दुनिया को जिसने बताया
दिल के रिश्तों को जिसने प्रेम से सजाया
आज उन श्री कृष्ण का जन्मदिन है आया
हैप्पी बर्थडे कृष्ण जी
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है पतवार के बिना ही,
मेरी नाव चल रही है,
बस होता रहे हमेशा,
जो कुछ भी हो रहा हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई