Happy Women’s Day 2021 Wishes Images, Messages, Status, Photos, Quotes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जो कि हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, ये पूरा दिन महिलाओं को समर्पित होता है। विमेंस डे को दुनिया भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कई जगहों में जहां इस दिन सेमिनार, डिस्कशन और डिबेट्स का आयोजन होता है, वहीं कहीं-कहीं इस दिन अवकाश भी होता है। अफगानिस्तान, अंगोला, बेलारूस, कजाकिस्तान जैसे देशों में इस दिन छुट्टी होती है। इसके अलावा, चीन, नेपाल, मकदूनिया और मेडागास्कार जैसे देशों में इस दिन केवल महिलाओं को अवकाश प्राप्त होता है। इस दिन पर आप अपने जीवन में मां, बहन, सहकर्मी और दोस्त जो बेहद मायने रखते हैं, उन्हें स्पेशल मैसेजेज के जरिये अपने दिल में उनकी जगह बता सकते हैं। आइए जानते हैं –

1. मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो

2. मन में ममता और करुणा का भाव लिए,
बड़े ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती हैं,
परिवार की धुरी महिला,
चेहरे की रौनक सूरज सी बढ़ती जाए,
भीतर की ऊर्जा सदा दमकती जाए।।
महिला दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं

3. क्यों त्याग करे नारी केवल,
क्यों नर दिखलाए झूठा बल,
नारी जो जिद पर आ जाए,
अबला से चण्डी बन जाए,
उस पर न करो कोई अत्याचार,
तो सुखी रहेगा घर-परिवार।।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई

4. ‘नारी दिवस’ बस एक दिवस क्यों
नारी के नाम मनाना है,
हर दिन, हर पल,
नारी को उत्तम मानो,
यह नया ज़माना है।
हैप्पी विमेंस डे 2021

Live Blog

Highlights

    10:41 (IST)08 Mar 2021
    जीवन के हर सुख दुःख में...

    नारी मां होती, बेटी होती है, बहन होती है

    तो कभी पत्नी बनकर जीवन संवार देती है

    जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है नारी

    Happy Womens Day

    10:15 (IST)08 Mar 2021
    हैप्पी विमेंस डे 2021

    09:52 (IST)08 Mar 2021
    पहली बार किसने मनाया था महिला दिवस?

    अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की.

    09:23 (IST)08 Mar 2021
    लड़कियां धान के पौधों की...

    घर में रहते हुए 

    ग़ैरों की तरह होती हैं, 

    लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।

    हैप्पी विमेंस डे 2021

    08:55 (IST)08 Mar 2021
    जीवन की कला को...

    जीवन की कला को 
    अपने हाथों से साकार कर, 
    नारी ने सभ्यता और 
    संस्कृति का रूप निखारा है, 
    नारी का अस्तित्व ही 
    सुन्दर जीवन का आधार है। 
    विमेंस डे की शुभकामनाएं

    08:30 (IST)08 Mar 2021
    मां है वो, बेटी है वो...

    मां है वो, बेटी है वो, 
    बहन है वो तो कभी पत्नी है वो 
    जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो 
    शक्ति है वो, प्रेरणा है वो 
    नमन है उन सब नारियों को 
    जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो 

    08:05 (IST)08 Mar 2021
    नारी को उत्तम मानो...

    'नारी दिवस' बस एक दिवस क्यों 
    नारी के नाम मनाना है, 
    हर दिन, हर पल, 
    नारी को उत्तम मानो, 
    यह नया ज़माना है। 
    हैप्पी विमेंस डे 2021

    07:45 (IST)08 Mar 2021
    हैप्पी विमेंस डे कोट्स एंड मैसेजेज

    07:22 (IST)08 Mar 2021
    अर्ध सत्य तुम, अर्ध स्वप्न तुम...

    अर्ध सत्य तुम, अर्ध स्वप्न तुम,  
    अर्ध निराशा आशा, अर्ध अजित जित, 
    अर्ध तृप्ति तुम, अर्ध अतृप्ति पिपासा,
    आधी काया आग तुम्हारी, 
    आधी काया पानी, अर्धांगिनी नारी 
    तुम जीवन की आधी परिभाषा 
    महिला दिवस की शुभकामनाएं

    07:07 (IST)08 Mar 2021
    महिला दिवस की हार्दिक बधाई...

    दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, 
    रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई, 
    जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, 
    सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई। 
    महिला दिवस की हार्दिक बधाई

    06:52 (IST)08 Mar 2021
    मुझे जन्म देने और...

    आप ईश्वर की सबसे अनोखी रचना हैं,
    आपके बिना मैं अस्तित्व में भी नहीं आ सकता।
    मुझे जन्म देने और
    हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद
    हैप्पी विमेंस डे 2021