Happy International Women’s Day 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर साल आठ माह को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है।
महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में समाज में उनकी इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल आठ मार्च को विमेंस डे (Women’s Day) मनाया जाता है।
Women’s Day 2025 को बनाएं यादगार, पत्नी को दें ये शानदार गिफ्ट; खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना
ऐसे में आप भी इस दिन अपनी मां, बहन, बेटी और पत्नी सहित अपनी जिंदगी में मौजूद कुछ खास महिलाओं को कुछ बेहतरीन शायरियों के माध्यम से बधाई संदेश देकर इस दिन को उनके लिए खास बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही खास संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिसको आप अपनी मां, बहन, बेटी या पत्नी को भेज सकते हैं।
Happy Women’s Day (महिला दिवस) 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Shayari, Messages in Hindi:
वह जन्म देती है,
वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है,
वह औरत कहलाती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
 कद्र अब तक तेरी तारीख ने जानी ही नहीं,
रौशनी भी तेरी आँखों में है, पानी ही नहीं,
हार तूने कभी तकदीर से मानी ही नहीं।
तू हकीकत भी है, दिलचस्प कहानी ही नहीं।
हर अदा तेरी क़यामत है, जवानी ही नहीं।
अपनी तारीख का उनवान बदलना है तुझे,
उठ मेरी जान, मेरे साथ ही चलना है तुझे।
-कैफी आजमी 
नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उससे प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
दिल की धड़कन को कौन समझेगा।
मेरी उलझन को कौन समझेगा।
एक बेटी नहीं अगर घर में
घर के आंगन को कौन समझेगा।
-राना तबस्सुम 
Happy Women’s Day 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi
महिलाएं पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं,
वो जानती कम हैं और समझती ज्यादा हैं।
हैप्पी विमेंस डे
नारी! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में,
पीयूष-स्रोत बन बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।
-जयशंकर प्रसाद 
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
आप सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है,
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Women’s Day 2025
मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका…
हर किरदार बखूबी से निभाती हो,
हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
मां है वो,
बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो,
प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं जो।
Happy Women’s Day 2025
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 
मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर रिश्तों में बंध गई थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति तुम्हीं हो नारी।
Happy Women’s Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? यहां जान लें क्या है इसके पीछे का पूरा इतिहास
हम जिन्हें जानते हैं, जिनके जैसे होने की कामना करते हैं, जिनके होने से हमारा अस्तित्व है, उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।
नारी हर जान का तुम आधार हो,
नफरत भरी इस दुनिया में तुम ही तो प्यार हो। 
Happy Women’s Day 2025 
नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम।
Happy Women’s Day 2025 Quotes
प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर,
नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा है,
नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार है।
आप सभी को विमेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Women’s Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस बार यह कल यानी शनिवार को है। इस दिन विकसित और विकासशील देशों में महिला सशक्तीकरण की बातें जोरों से होती हैं।
