फरवरी का महीना आते ही लोगों को प्यार के त्योहार वैलेंनटाइन का बेसब्री से इंतजार होता है। 7 फरवरी से इसकी शुरुआत रोज डे के साथ हो जाती है। वहीं 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने प्यार को स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश करते रहते हैं। एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही दोनों गिफ्ट भी देते हैं। जिससे की अपने प्यार को उसकी महत्ता का अहसास दिलाया जा सके। हग डे के मौके पर कपल एक-दूसरे को गरमाहट और आरामदायक महसूस करवाने के लिए गले लगाते हैं। वो भी इस तरह की आपका पार्टनर कुछ देर के लिए ही सही लेकिन सबकुछ भूल जाते हैं। इस दिन अपने प्यार को एक टाइट हग दें जिससे उन्हें पता चल सके कि वो स्पेशल हैं। वैसे रिसर्च के जरिए यह बात साबित हो चुकी है कि एक हग कई तरह से आपके लिए स्वास्थ्यप्रद हो सकता है। यह अकेलेपन, तनाव, उत्कंठा आदि चीजों से आपको आजादी दिलाते हैं। इसी वजह से आज हम आपको बताते हैं वो कारण जिनकी वजह से इस हग डे आपको जरूरत है एक टाइट हग की।
1. एक हग आपके और पार्टनर के बीच में विश्वास और सुरक्षा का भाव पैदा करता है। जिसकी वजह से एक खुली और ईमानदार बातचीत की शुरुआत होती है।
2. हग से शरीर में ऑक्सीटॉसिन का लेवल बढ़ता है। जिससे अकेलेपन, गुस्से और अलगाव की चिकित्सा होती है।
3. ज्यादा देर तक किसी को गले लगाए रखने से शरीर में सोरोटोनिन लेवल बढ़ते हैं। इसकी वजह से आपका मूड बदल जाता है और खुशी का माहौल बन जाता है।
4. हग से आपका इम्यून सिस्टम बढ़ता है।
5. एक हग आपके आत्म सम्मान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
6. मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं और शरीर से टेंशन रिलीज होती है।
7. हग हमारे नर्वस सिस्टम को बैलेंस रखता है।
8. यह हमें लेने और देने की शिक्षा देता है। यह बताता है कि कैसे प्यार दोनों तरफ बह सकता है।
9. हग किसी मेडिटेशन और हंसी के समान होता है। यह हमें वर्तमान को एंज्यॉय करना सिखाता है।
10. हग में इनवेस्ट की गी एनर्जी आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करती है।

