Happy Holika Dahan 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Shayari, Messages in Hindi: रंगों के त्योहार होली अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। 2025 में 13 मार्च यानि आज छोटी होली यानि होलिका दहन है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसे होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत होता है। ऐसा माना जाता है कि होलिका के रूप में नकारात्मकता को जलाकर दूर किया जाता है। इस दिन आप अपने प्रियजनों को शुभ संदेश (Happy Chhoti Holi 2025 Wishes) भेजकर सकारात्मकता का स्वागत करने के लिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

होलिका दहन की शुभकामनाएं (Happy Holika Dahan 2025 Wishes)

रूठे यार को मनाना है,
इस बार गिले शिकवे को मिटाना है,
आ गया होली का त्योहार,
हम सब गले मिलकर करें नई शुरुआत।
Holika Dahan 2025

आप और आपके प्रियजनों पर सफलता,
समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की वर्षा हो।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस होलिका दहन पर नकारात्मकता को त्यागें,
एक साथ मिलकर एक नई शुरुआत करें।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान नरसिंह का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से समृद्ध करे।
आप सभी को होलिका दहन 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

रंगों की बौछार आपके और आपके
परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां,
स्वास्थ्य और धन लेकर आए।
छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई!

रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ,
लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
छोटी होली 2025 की शुभकामनाएं!