होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। होली का त्योहार रंगों के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। होली को आशा और आनंद का प्रतीक माना जाता है। त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली आमतौर पर मार्च के महीने में और कभी-कभी फरवरी के महीने में आता है। 2020 में 10 मार्च को देशभर में होली सेलिब्रेट किया जाएगा। होली एक ऐसा त्योहार है जिसे एक ऐसा दिन माना जाता है जहां लोग रिश्तों में आई कड़वाहट को भूलकर एक-दूसरे के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। होली के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को फोटोज, मैसेजेज और कोट्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। यहां से आप ट्रेंडिंग और बेहतरीन कोट्स लेकर शेयर कर सकते हैं।

1. रंगों की आंख मिचौली,
खुशियों की आई टोली,
पकवानों की आई थाली,
अपनों के संग खेलो होली।।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

2. कान्हा की पिचकारी और राधा की साड़ी,
खुशियों के रंग से, आओ रंगे दुनिया सारी,
पकवानों के भीड़ और रंग-बिरंगी थाली,
मुबारक हो आपको यह होली हमारी।।
हैप्पी होली

3. वृन्दावन की होली लठमार,
मथुरा की होली फुलमार,
रंगों की आई फुहार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

4. जला दो सारी बुराइयां,
मिटा दो सारी गलतफहमियां,
अपना लो सारी अच्छाईयां,
मुबारक हो होली की रंगीलियां
आप सभी को होली मुबारक

5. ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
ये है मौका अपनों को गले लगाने का,
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।।
हैप्पी होली

6. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरह से हैप्पी होली

Live Blog

18:57 (IST)10 Mar 2020
चढ़ेंगे जब प्यारे रंग

चढ़ेंगे जब प्यारे रंग,
एक मेरी दोस्ती का रंग भी चढाना.
लगने लगेंगे तुम्हे सुहाने सारे रंग,
और मेरी दोस्ती का रंग चमकेगा
हरदम तुम्हारे संग.
बोलो सररारारा….
विश यू अ वैरी मस्तिफुल एंड कलरफुल हैप्पी होली

17:36 (IST)10 Mar 2020
रंग बरसे भीगे चुनर वाली..

रंग बरसे भीगे चुनर वाली,
रंग बरसे, ओ रंग बरसे
भीगे चुनर वाली..
रंग बरसे, अरे रंग बरसे
भीगे चुनर वाली..रे!
अब घर जाओ नहीं तो
जुकाम लग जायेगा
होली के रंग मुझे रंग नहीं पाएंगे, तेरा रंग उतरे तो कोई और रंग चढ़े

16:37 (IST)10 Mar 2020
भरकर मारो पिचकारी...

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,
सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली!

15:15 (IST)10 Mar 2020
ऐसे मनाना होली का त्यौहार...

ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यही मौसम है अपनों से गले मिलने का, तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार।

14:49 (IST)10 Mar 2020
इस बार होली ऐसी मनाऊंगा...

इस बार होली ऐसी मनाऊँगा,खुद को करके काला पीला,तेरी गली पहुँच जाऊँगा…तू सोचती रह जाएगी,और तेरे बाप के सामने तुझे रंग लगा जाऊँगा

14:21 (IST)10 Mar 2020
इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी...

इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी, हमेशा महकती रहे यही दुआ है हमारी, कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली, ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।

13:46 (IST)10 Mar 2020
रंगों की बरात लेकर देखो होली आयी है...

रंगों की बरात लेकर देखो होली आयी है राधा जी से मिलने को आने वाले कृष्णा कन्हाई हैं,चारों ओर रंग बरस रहा हुए रंग बिरंगे सारेकृष्ण न आये बरसाने राधा जी राह निहारें।

13:18 (IST)10 Mar 2020
डालों ऐसा रंग मच जाए हुड़दंग...

होली है भई होली है, बुरा न मानो होली है! आओ मिल के खुशियां मनाएं, अपनों को हम रंग लगाएं! होली का रंग अपनों का संग डालों ऐसा रंग मच जाए हुड़दंग

12:51 (IST)10 Mar 2020
अपनों को भेजे संदेश

सब रंगो को मिला कर पानी में, सतरंगी नदियां बहाई है। कर देंगे सबके चेहरों को लाल, होली की ऐसी खुमारी छाई है। लगा दो रंग आज कोई बचके ना जा पाए, क्योंकि सबसे सतरंगी होली आई है।

12:19 (IST)10 Mar 2020
मोहब्ब्त से भरके लगाओ गुलाल...

चलो इस बार दिल से मुस्करा के मिलते हैं। मोहब्ब्त से भरके लगाओ गुलाल चेहरों पे सच्चे बन जाते हैं रंग तभी जाके खिलते हैं।

11:49 (IST)10 Mar 2020
होली आयी रे कन्हाई...

होली आयी रे कन्हाई रंग छलके सुना दे ज़रा बाँसुरी छुटे ना रंग ऐसी रंग दे चुनरिया धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया
मोहे भाये ना हरजाई रंग हलके सुना दे ज़रा बाँसुरी...

11:19 (IST)10 Mar 2020
इस खास दिन पर अपनों को करें विश

होली के पावन पर्व पर अपनों को संदेश भेजना न भूलें और उनके लिए इस खास दिन को और खास बनाएं।

10:58 (IST)10 Mar 2020
होली पर अपनों से शेयर करें ये कोट्स

जब-जब होली आई,
साथ अपने खुशियाँ लाई|
रंगों की सौगात लाई,
अपनों का प्यार लाई

10:26 (IST)10 Mar 2020
भेजकर ये मैसेज अपनों को दें बधाई

रीत का रंग पीला, नेह का रंग नीला
हर्ष का हरा, लावण्य कि लाली,
प्रेम के जल में हमने मिला ली,
उस रंग से मै खुद को रंग दूँ
इसको रंग दूँ उसको रंग दूँ
सभी प्रियजन जो मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं

09:48 (IST)10 Mar 2020
अपनों से शेयर करें ये मैसेज और करें विश

खाले गुजिया और पीले थोड़ी ठंडाई; सुंदर लगे तू रंगों में नहाई; मेरे संग भी खेल ले होली; और बन जा मेरी लुगाई! हैप्पी होली मुबारक हो!

09:27 (IST)10 Mar 2020
अपनों को भेजें ये बेहतरीन कोट्स

जब-जब होली आई,
साथ अपने खुशियाँ लाई|
रंगों की सौगात लाई,
अपनों का प्यार लाई

08:57 (IST)10 Mar 2020
Happy Holi 2020: होली के लिए ट्रेंडिंग मैसेज

फाल्गुन का ये प्यारा सा त्यौहार… आप का जीवन खुशियों और रंगों से भर दे… “होली की शुभकामनाएं”

08:21 (IST)10 Mar 2020
Happy Holi 2020: अपनों के लिए ट्रेंडिंग मैसेज

होली है और धूम मची है
भांग की खुमारी छाई है
तन में मस्ती, मन में मस्ती
फागुन की मस्ती सब ओर छायी है

07:55 (IST)10 Mar 2020
Happy Holi 2020: अपनों के लिए ट्रेंडिंग मैसेज

होली के रंग बिखरेंगे
क्योंकि पिया के संग अब हम भी तो भीगेंगे
होली में इस बार और भी रंग होंगे
क्योंकि मेरे पिया मेरे संग होंगे

07:37 (IST)10 Mar 2020
Happy Holi 2020: शेयर करें ये मैसेज और दें शुभकामनाएं

रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से
भरा हो आपका संसार, यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार
हैप्पी होली…

07:16 (IST)10 Mar 2020
होली के लिए ट्रेंडिंग मैसेज

दिल में उमंग लिए, हाथों में रंग लिए 
मन में खुशियाँ लिए, अपनों को संग लिए
बुजुर्गो का आशीर्वाद लिए, बच्चों का प्यार लिए
रंगों का खुमार लिए, होली का त्योहार लिए

06:48 (IST)10 Mar 2020
होली की आप सभी को ढेर सारी बधाई

बचपन के रंगों से सजी होली,
जवानी के उल्लास से भरी होली|
बुढ़ापे के तजुर्बे से भींगी होली,
फिर से खेलो यह रंग बिरंगी होली

06:43 (IST)10 Mar 2020
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

06:25 (IST)10 Mar 2020
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

आज है होली मेरे गिरधर,
रंग ले मुझे अपने प्यार में,
डूब जाऊं कुछ ऐसे तुझमें,
कोई देख ना पाए संसार में।।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं