Happy Holi Songs 2022: रंग में भंग न पड़े इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड और भोजपुरी के पॉपुलर सॉन्ग्स, जिन्हें डीजे पर बजाकर आप होली अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं। दरअसल होली के त्योहार में रंग के अलावा एक और चीज है जिसके बिना होली का त्योहार बिलकुल अधूरा लगेगा। जानते हैं क्या है वो? गाने।

घर पर छोटी सी पार्टी हो या कोई बड़ा कार्यक्रम गानों के बिना सबकुछ फीका सा लगता है, फिर सोचिए बिना गानों के होली कैसी लगेगी! होली पर रंग और संगीत मिलकर जो समा बांधते हैं उसके क्या ही कहने! होली बिना म्यूजिक के आप सेलिब्रेट कर ही नहीं सकते।

दोस्तों का साथ, थोड़ी सी भांग और बढ़िया गानों की एक प्ले लिस्ट, बस आपकी होली अच्छे से सेलिब्रेट हो जाएगी। होली के मौके पर आपको रंगों के अलावा लोगों को गानों की एक बढ़िया प्लेलिस्ट की भी जरूरत पड़ती है। नीचे बताए गए गानें एवरग्रीन होली सॉन्ग हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से गाने हैं जिसे आपको होली के दिन जरूर बजाना चाहिए-

Rang Barse Bheege Chunarwali: अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा और जया बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म ‘सिलसिला’ में फिल्माया गया गाना ‘रंग बरसे भीगी चुनरवाली’ आता है। ये गाना आज भी लोगों को झूमने और थिरकने के लिए मजबूर कर देता है। होली के जश्न का माहौल इस गाने के बिना फीका सा लगता है।

Hori Khele Raghuveera: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘बागवान’ में फिल्माया गया गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ भी होली जैसे रंगभरे त्‍योहार में मस्‍ती का तड़का लगा देता हैं। इसके अलावा आशा और महेंद्र कपूर की आवाज में फिल्म नवरंग- 1959 से अरे जा रे नटखट भी कुछ कम नहीं।

Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के फिल्मों ने होली पर कई हिट गाने दिया हैं। मल्टीस्टारर फिल्म ‘शोले’ में भी धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ लोगों के दिलों पर जो अपना छाप छोड़ा था, लोग उसे सालों बाद भी नहीं भूले है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

Jai Jai Shivshankar Song: लता मंगेशकर और किशोर की आवाज में राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ‘जय जय शिव शंकर’ गाना होली के मौके पर खासतौर से बजाया जाता है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट पर फिल्माया गया गाना ‘बद्री की दुल्‍हनिया’ यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

Do Me A Favour Lets Play Holi: होली के मौके पर अक्षय कुमार-अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म ‘वक्‍त’ का गाना ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ भी खूब बजाया जाता है। इस गाने में अक्षय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ थे। इसके साथ ही होली के जश्न में फिल्म कटी पतंग का गाना ‘आज न छोड़ेंगे’ हमेशा से ट्रेंड में रहता है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाया है।

अगर भोजपुरी सिनेमा जगत में होली पर बने गानों की बात करें, तो होली का रंग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर कुछ ज्यादा ही चढ़ा हुआ दिखता है। होली के मौके पर इस इंडस्ट्री में दनादन होली के गीतों की बारिश हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते है इनदिनों कौन से भोजपुरी गाने ट्रेंड कर रहे है।

Gori Tohaar Kamar Ba Gor Gor Re: धर्मेंद्र यादव, अंतरा सिंह प्रियंका का गाया हुआ गाना भोजपुरी होली गीत ‘गोरी तोहार कमर बा गोर गोर रे…इनदिनों भोजपुरी भाषी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वहीं खेसारी लाल यादव का गाना ‘भतार अईहे होली के बाद’ गाना धूम मचाने के लिए काफी है।

Pichkari Ka Dhar Badi Tej Hai: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गायक और हीरो खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘पिचकारी का धार बड़ी तेज़ है’ खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव का गाना ‘दीदी का देवर आंख मारे’ होली के जश्न को दोगुना कर देगा।

Kahwa Daali Rangwa Lale Lal Odhani Odhle Badu: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का एक गाना ” फुचुर-फुचुर रंग पन छुछुर पसंद नाहीं परे, देवरऊ छुरु छुरु डालS एह से मन ना भरे ” जमकर वायरल हो रहा रहा है। होली के दिन इस गाने पर भी काफी लोग थिरकते हुए दिखाई देंगे। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ‘कहवा डाली रंगवा लाले लाल… गाने को गाया है। यह गाना भी काफी पॉपुलर हुआ था।