Happy Holi Images 2019 Wishes Shayari, Status, Quotes, HD Wallpapers, SMS, Messages: आज (21 मार्च 2019) देश भर में होली का त्योहार धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जा गया। यही वो दिन है जब देश भर के लोग लाल, हरा, पीला गुलाल लेकर अपनों को खुशियों के रंग में रंगने निकले। फाल्गुन के इस त्योहार को हर साल भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पूर्णिया तिथि को मनाया जाता है, जो दो दिन तक चलता है। पहले दिन की होली को छोटी होली कहा जाता है, इस दिन लोग होलिका दहन और पूजा पाठ करते हैं। दूसरे दिन रंग वाली होली होती है, जिस दिन लोगों के हाथों और चेहरों पर तरह-तरह के रंग नजर आते हैं। कहें तो होली हिंदुओं के बड़े त्योहार में से है लेकिन इस दिन दूसरे धर्मों के लोग भी उत्साह के साथ इस त्योहार में शिरकत करते हैं।

होली के रंग सोशल मीडिया का मंच भी देखे जा सकते हैं। जो लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों संग होली के दिन नहीं जा पाते, वे सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेज देते हैं। होली की बधाई देने के लिए यहां हम कुछ चुनिंदा तस्वीरें, GIF, शायरी, मैसेज, कोट्स और स्टेटस दिखा रहे हैं। इनके जरिए आप अपने परिजनों और शुभचिंतकों को हैप्पी होली की बधाई दे सकते हैं।

Happy Holi 2019 Shayari, Status, Messages, Quotes

Happy Holi Images 2019 Wishes Messages, Status

Live Blog

Happy Holi Images 2019 Wishes Shayari, Status, Quotes, Wallpapers, SMS, Messages

15:32 (IST)21 Mar 2019
फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य माध्यमों पर ये फोटो भेज कहें- होली है...

13:59 (IST)21 Mar 2019
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन के आए...

भगवान करे हर साल चांद बनकर आए, दिन का उजाला बन के आए …कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी, ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन के आए। Happy Holi

13:13 (IST)21 Mar 2019
हवाओं के साथ अरमान भेजा है...

हवाओं के साथ अरमान भेजा है। नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है।वो हम हैं जिसने सबसे पहले,आपको होली का राम-राम भेजा। Happy Holi

12:21 (IST)21 Mar 2019
Happy Holi 2019: होली की बधाई देने के लिए काम आएंगे ये मैसेज

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनियाँ सारी, यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों भरी होली, होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

10:36 (IST)21 Mar 2019
निकलो गलियों में बनाकर टोली...

निकलो गलियों में बनाकर टोली, भिगा दो आज हर एक की झोली, कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैपी होली...

10:03 (IST)21 Mar 2019
होली स्टेटस

सजनी की आंखों में छुप कर जब झांका, बिन होली खेले ही साजन भीग गया- मुसव्विर सब्जवारी

09:17 (IST)21 Mar 2019
होली विशिज

इस बार होली ऐसी मनाऊंगा, खुद को करके काला पीला, तेरी गली पहुंच जाऊंगा.. तू सोचती रह जाएगी, और तेरे भाई के सामने तुझे रंग लगा जाऊंगा…. Happy holi

08:25 (IST)21 Mar 2019
इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी...

इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी, हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी, कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली, ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली...

07:34 (IST)21 Mar 2019
ऐसे दें होली की बधाई

खा के गुजिया, पी के भंग, लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग, बजा के ढोलक और मृदंग, खेलें होली हम तेरे संग

06:53 (IST)21 Mar 2019
होली के बधाई संदेश

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंग भरी होली Happy Holi 2019

23:57 (IST)20 Mar 2019
होली मुबारक हो मेरे यार...

रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार, यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार होली मुबारक हो मेरे यार...

22:51 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi: रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी

इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी, हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी, कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली, ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली...

21:57 (IST)20 Mar 2019
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार... मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चांदकी चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.

21:33 (IST)20 Mar 2019
दिलों को मिलाने का मौसम है...

दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है
, रंगों में डूब जाने का मौसम है

21:00 (IST)20 Mar 2019
होली पर ऐसे करें विश

होली के दिन ये मुलाकात याद रहेगी। रंगों की ये बरसात याद रहेगी। आपको मिले ये रंगीन दुनिया ऐसी, हमेशा ये मेरी दुआ रहेगी। हैप्पी होली

20:01 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi Wishes: हवाओं के साथ अरमान भेजा है...

हवाओं के साथ अरमान भेजा है।नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है।वो हम हैं जिसने सबसे पहले,आपको होली का राम-राम भेजा। Happy Holi

19:32 (IST)20 Mar 2019
होली की बधाई देने के लिए भेजें ये मैसेज

होली के रंग बिखरेंगे, क्योंकि पिया के संग अब हम भी तो भीगेंगे, होली में इस बार और भी रंग होंगे, क्योंकि मेरे पिया मेरे संग होंगे। होली है...

18:59 (IST)20 Mar 2019
भीगा के तुझे पानी में...

भीगा के तुझे पानी में, तेरे साथ भीग जाना है, होकर रंगों से रंगीन आज, अपने गालो से रंग तेरे गालो पर लगाना है... हैप्पी होली!

18:25 (IST)20 Mar 2019
वो रंगों की धूम, दिन में मस्ती...

वो गुलाल की ठंडक,वो शाम की रोनक,वो लोगों का गाना,वो गलियों का चमकना,वो दिन में मस्ती,वो रंगों की धूम,होली आ गई है... होली है...

17:46 (IST)20 Mar 2019
हवाओं के साथ अरमान भेजा है

हवाओं के साथ अरमान भेजा है, नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है, वो हम हैं जिसने सबसे पहले,  आपको होली की राम-राम भेजी है। Happy Holi

15:51 (IST)20 Mar 2019
होली पर यूं भेजें शुभकामनाएं

सोचा किसी अपने को याद करें, अपने किसी ख़ास को याद करें, किया है हमने फैसला होली मुबारक कहने का दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करें।

15:20 (IST)20 Mar 2019
होली पूजा की सामग्री

फूल, चंदन, अष्टगंधा, रोली, नारियल, घी, मिट्टी का दीपक, धूप और अगरबत्ती, मिठाई, कच्चा चावल, पानी, मूंग दाल, सूखी हल्दी के टुकड़े, दो सूत की कूकड़ी, , हरा चना, जौ, पांच गाय के गोबर से बने उपलों की मालाएं।

14:56 (IST)20 Mar 2019
मन मोह लेने वाले ऐसे फोटोज और रंगोली संग दीजिए दूसरों को पर्व की शुभकामनाएं

देश में आज (20 मार्च) होली जलाई जाएगी, जबकि कल (21 मार्च) यह खेली जाएगी। ऐसे में लोगों ने अपने दोस्त-यारों को एडवांस में पर्व की बधाई देना शुरू कर दिया है। शुभकामना संदेश देने के मामले में आप भी पीछे न रहें। ऐसे फोटोज को फेसबुक और वॉट्सऐप सरीखे सोशल प्लैटफॉर्म्स पर भेज कर आप अपने जानने वालों और चाहने वालों को बधाई दे सकते हैं।

13:56 (IST)20 Mar 2019
होली के खूबसूरत रंग...

होली के खूबसूरत रंगों की तरह, आपको और आपके पूरे परिवार को, हमारी तरफ से बहुत बहुत रंगों और भरी उमंगो भरी शुभकामनायें
हैप्पी होली

13:17 (IST)20 Mar 2019
रंगों के त्योहार में हो रंगों की भरमार

रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार, यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार होली मुबारक हो मेरे यार...

12:57 (IST)20 Mar 2019
सभी को होली की ढेर सारी शुभकामना

कदम कदम पर खुशियां रहें, गम से कभी ना हो सामना, जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों, मेरी तरफ से होली की शुभकामना

12:23 (IST)20 Mar 2019
खुशियों के रंग लाती है होली

अपनों से अपनों को मिलाती है होली, खुशियों के रंग लाती है होली, बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली, मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली

11:51 (IST)20 Mar 2019
रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी: Happy Holi

इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी, हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी, कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली, ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली...

11:26 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi 2019: मथुरा की होली

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार, राधा की उम्मीद,कान्हा का प्यार और मुबारक हो आपको होली का त्योहार...

10:58 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi 2019: आज रंग है

यह जो रंगों का त्योहार है, इस दिन ना हुए लाल पीले तो जिंदगी बेकार है, रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना, जितना पक्का तू मेरा यार है।

10:30 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi 2019: आया रंगों का त्योहार

ये रंगों का त्योहार आया है, साथ अपने खुशियां लाया है, हमसे पहले कोई रंग न दे आपको, इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग, सबसे पहले भिजवाया है। Happy Holi...

10:12 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi: भेजें ये खूबसूरत शायरी

होली में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार..यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार, होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार…

09:10 (IST)20 Mar 2019
नज़ीर अकबराबादी की ये कविता भेज दें होली की बधाई

जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की। और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की । परियों के रंग दमकते हों तब देख बहारें होली की। ख़ुम, शीशे, जाम, झलकते हों तब देख बहारें होली की।

08:44 (IST)20 Mar 2019
होलिका दहन के बाद खोला जाता है व्रत

होली पूजन से हर प्रकार के डर पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस पूजन से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां अपने पुत्र को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए मंगल कामना के लिए यह पूजा करती है। व्रत को होलिका दहन के बाद खोला जाता है।

07:47 (IST)20 Mar 2019
बरसाने की होली दुनिया भर में मशहूर

मथुरा के बरसाना की लट्ठमार होली दुनियाभर में फेमस है। यहां होली खेलने के लिए लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। यहां तीन दिन तक होली बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है।

07:13 (IST)20 Mar 2019
Happy Holi : रंगों से भरी शाम हो...

रंगों से भरी शाम हो आपकी, चांद-सितारों से ज्यादा शान हो आपकी, ज़िन्दगी का सिर्फ एक मकसद हो आपका, कि लंगूर से ऊंची छलांग हो आपकी। 'बुरा न मानो होली है'  हैप्पी होली...

05:52 (IST)20 Mar 2019
होलिका दहन का ये है शुभ मुहूर्त

होली के दिन होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है। होली का त्योहार राक्षसी होलिका के अंत और भक्त प्रह्लाद के रुप में अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 20 मार्च की रात 08:57 से मध्यरात्रि 12:28 तक रहेगा। 

05:31 (IST)20 Mar 2019
आज होगा होलिका दहन, कल खेले जाएंगे रंग

आज यानी 20 मार्च को होलिका दहन तो 21 मार्च को खेला जाएगा रंग होली का खुमार पूरे देश में दिखने लगा है। उत्तर भारत में इसका खास महत्व है। बृज और काशी समेत उत्तर बारत की कई जगहों पर पिछले हफ्ते दस दिन पहले से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुहुर्त के मुताबिक 20 मार्च की रात होलिका दहन होगा। होलिका दहन के बाद 21 मार्च रको रंग खेला जाएगा।

21:45 (IST)19 Mar 2019
होली की मस्ती सब और छाई है... होली आई है

सतरंग लिए आए होली,गांव शहर में छाई होली,रंगों में दुबे साथी सजनी,होली है और धूम मची है,भांग की खुमारी छाई है,तन में मस्ती मन में मस्ती,होली की मस्ती सब और छाई है...!

21:31 (IST)19 Mar 2019
होली के त्योहार की बधाई देने के लिए भेजें ये संदेश

पिचकारी की धार हो आप पर,
रंगों की बौछार हो आप पर,
खुश रहें आप और आप का परिवार,
मुबारक हो आप को होली का ये त्योहार