Happy Hindi Diwas 2020 Wishes Images, Status, Quotes, Shayari, Messages: हर साल 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल 1949 में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला। इसके बाद से हिंदी लगातार पुष्पित-पल्लवित होती रही और आगे बढ़ती रही है। हालांकि बीते कुछ सालों के दौरान अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं के आलोक का असर हिंदी की अहमियत पर पड़ा है। हालांकि, आज भी लोगों को मां का प्यार, पापा की डांट, दादा-दादी का आशीर्वाद हिंदी में सुनना ही पसंद है क्योंकि इस भाषा में अपनापन और मिठास है। हिंदी दिवस के मौके पर अपनों से साझा करें ये संदेश और बताएं इस दिन की अहमियत –
1. हिंदी हमारी मातृभाषा है,
इसे हर दिन बोलें।
और हिंदी दिवस के इस दिन,
सबको हिंदी में बोलने के लिए उत्साहित करें।
2. निज भाषा उन्नति अहै,
सब भाषा को मूल,
बिनु निज भाषा ज्ञान के,
मिटै न हिय को शूल।
3. हिंदी दिवस के अवसर पर,
आओ पढ़ें और पढ़ाएं हिंदी।
ये है हमारी भाषा आओ इसे अपनाएं।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4. अगर भारत का करना है उत्थान
तो हिंदी को अपनाना होगा
अंग्रेजी को “विषय-मात्र” और
हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5. हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा …
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी…
हिंदी की सुरीली वाणी…
हमें लगे हर पल प्यारी…
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
6. भारत के विकास में
हिंदी का योगदान अति महत्वपूर्ण है।
यदि हम भारत को
विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं
तो हिंदी के महत्व को हम सबको समझना होगा।
