14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस या हिंदी सप्त दिवस मुख्यतः हिंदी दिवस के आसपास मनाया जाता है। यह 14 सितंबर को हिंदी दिवस के साथ शुरू होता है और 20 सितंबर तक एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। यह ज्यादातर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और कई निजी संगठनों में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में कॉर्पोरेट क्षेत्रों सहित कई राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक एक सफेद बोर्ड पर एक विशिष्ट हिंदी शब्द लिखकर और शब्द के अर्थ और उपयोग का वर्णन करके हिंदी दिवस सप्ताह मनाते हैं।
हिंदी दिवस के खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मैसेज, कोट्स और शायरी भेजकर विश कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें हिंदी भाषा के महत्व को भी बताना चाहिए।
1. हिंदी हमारी मातृभाषा है…
इसे हर दिन बोलें…
और हिंदी दिवस के इस दिन पर…
सबको इसे बोलने के लिए उत्साहित करें।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2. हिन्दी की बिन्दी को
मस्तक पे सजा के रखना है
सिर आँखो पे बिठाएँगे
यह भारत माँ का गहना है।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. बिछड़ जाएंगे अपने हमसे
अगर अंग्रेजी टिक जाएगी
मिट जाएगा वजूद हमारा
अगर हिंदी मिट जाएगी।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4. वक्ताओं की ताकत भाषा
लेखक का अभिमान है भाषा
भाषों के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5. हर कण में बसी है हिंदी
मेरी माँ की बोली भी बसी है इसमें
मेरा मान है हिंदी
मेरी शान है हिंदी।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. हिंदी दिवस के अवसर पर आओ पढ़ें और पढ़ायें
हिंदी है हमारी भाषा आओ इसे अपनाएं।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7. एक दिन ऐसा भी आएगा हिंदी परचम लहराएगा
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता भारतवासी कहलाएगा।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8. अगर भारत का करना है उत्थान
तो हिन्दी को अपनाना होगा
अंग्रेजी को “विषय-मात्र”
और हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
