Happy Hindi Diwas 2018 Wishes Images HD, Status, Quotes, SMS, Messages, GIF Pics, Pictures, Wallpaper, Greetings: भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हिंदी को देश की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। देश की आजादी के बाद संविधान निर्माताओं के सामने जब देश की संपर्क भाषा का सवाल आया तो उन्हें हिंदी सबसे बेहतर विकल्प लगी। लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को हिंदी के राष्ट्रभाषा बनाए जाने पर आपत्ति के चलते इसे केवल सरकारी कामकाज की भाषा यानी राजभाषा के तौर पर प्रतिष्ठित किया जा सका। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले तमाम नेताओं का मानना था कि हिंदी ही देश की संपर्क भाषा बन सकती है। महात्मा गांधी ने भी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की वकालत की थी। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस तथा आजादी के बाद इंदिरा गांधी तक हिंदी के राष्ट्रभाषा बनाए जाने के प्रति अपना समर्थन जाहिर कर चुके हैं।
हिंदी दिवस के दिन देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। हिंदी को चाहने वाले लोग इस दिन अपने करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामानएं भेजते हैं तथा उनसे ज्यादा से ज्यादा हिंदी बोलने-लिखने आदि के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ये वालपेपर्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। हिंदी की महत्ता बताते इन तस्वीरों को अपने दोस्तों को भेजिए और उन्हें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीजिए।
मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं सह नहीं सकता – आचार्य विनोबा भावे
हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोता है – समित्रानंदन पंत
जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता है, वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है। – अज्ञात

अगर देश को किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता है तो (भारत में) वह केवल हिन्दी ही हो सकती है। – श्रीमती इंदिरा गांधी

हिन्दी एक जानदार भाषा है, वह जितनी बढ़ेगी देश को उतना ही लाभ होगा। – जवाहरलाल नेहरू

देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जानेवाली हिन्दी राष्ट्रभाषा पद की अधिकारिणी है। – सुभाषचन्द्र बोस

जब तक गगन में चांद, सूरज की लगी बिंदी रहे
तब तक वतन की राष्ट्रभाषा ये अमर हिंदी रहे
हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है।
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है।
– सुनील जोगी

करो अपनी भाषा पर प्यार, जिसके बिना मूक रहते तुम, रुकते सब व्यवहार। – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है। – सुनील जोगी
हमारी नागरी लिपी दुनिया की सबसे वैज्ञानिक लिपी है। -राहुल सांकृ्त्यायन
जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य का गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। -डॉ. राजेंद्र प्रसाद
सभी भारतीय भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपी आवश्यक है तो वो देवनागरी ही हो सकती है। -जस्टिस कृष्णस्वामी अय्यर
हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता। -पंडित गोविंद बल्लभ पंत

