Happy Guru Purnima 2021 Wishes Images, Messages, Status, Photos, Quotes: भारत में सभी त्योहारों को बेहद हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इन्हीं त्योहारों में से एक है गुरु पूर्णिमा जो इस साल 24 जुलाई को पड़ रहा है। यूं तो सभी पूर्णिमा को बेहद फलदायी माना जाता है लेकिन गुरु पूर्णिमा को अधिक पुण्यदायी माना गया है। कहा जाता है कि इसी दिन प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि मानव जाति को पहली बार चारों वेदों का ज्ञान व्यास जी ने ही दिया था।

हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इस साल का शुभ मुहूर्त 23 जुलाई, सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर 24 जुलाई, सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

इस दिन लोग अपने गुरुओं के सम्मान के लिए कार्य करते हैं, कई शिक्षण संस्थानों में गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजन करवाए जाते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो इस खास दिन पर अपने शिक्षकों को शुभ संदेश भेजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

1. वक़्त भी सिखाता है और गुरु भी,
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है
कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है
और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।।
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं

2. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।।
गुरु पुर्णिमा की बधाई

3. गुरु बिना ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और
कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं

4. गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु है मेरा अनमोल
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

5. अक्षर ज्ञान ही नहीं,
गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान,
गुरुमंत्र को कर आत्मसात
हो जाओ भवसागर से पार !!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Live Blog

Highlights

    17:01 (IST)24 Jul 2021
    गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा

    16:37 (IST)24 Jul 2021
    गुरु होता है सबसे महान...इस संदेश को साझा कर दें गुरु पूर्णिमा की बधाइयां

    16:14 (IST)24 Jul 2021
    गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य...

    15:50 (IST)24 Jul 2021
    कविता साझा कर दें गुरु पूर्णिमा की बधाई

    नित नई राहे दिखाते
    ज्ञान की बातें सिखाते
    राह मे जब हम गिरे तो
    युक्ति उठने की सुझाते
    शब्द मन के द्विग है होते
    अपनी आंखो से दिखाते
    ज्ञान अमृत क़ो पिलाक़र
    प्यास मन की बुझाते
    अपना अनुभ़व शिष्य को दे
    जिन्दगी उसकी सजाते
    द्रोण जैसे गुरु धरापर
    इक़ धनुर्धर नित बनाते
    भाग्यशाली हूं मिले दो
    एक गुरु तो सब ही पाते

    15:24 (IST)24 Jul 2021
    इन संदेशों को साझा कर दें गुरुओं को दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामना

    14:05 (IST)24 Jul 2021
    गुरु से हमने ज्ञान, चरित्र, संस्कार और दयावान बनने की हमने शिक्षा पाई है...

    माता-पिता ने जन्म दिया पर गुरु ने जीने की कला सिखाई है, 
    ज्ञान, चरित्र, संस्कार और दयावान बनने की हमने शिक्षा पाई है।

    13:25 (IST)24 Jul 2021
    हमारे हृदय में नित गुरु के लिए सम्मान है...

    विद्यालय है मंदिर मेरा, गुरु मेरे भगवान् हैं, 
    हमारे हृदय में नित उनके लिए सम्मान है।

    12:59 (IST)24 Jul 2021
    गुरु जी का दिव्य प्रेम और आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहे...

    गुरु का नाम आपके दिल में निहित हो, 
    गुरु जी का दिव्य प्रेम और आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहे

    12:08 (IST)24 Jul 2021
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...

    सबसे अच्छा गुरु किताबों से नहीं, दिल से सिखाता है, 
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...

    11:00 (IST)24 Jul 2021
    आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम...

    मां-बाप की मूरत है गुरु! कलयुग में भगबान की सूरत है गुरु! 
    गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से, 
    आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम, 
    गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

    10:10 (IST)24 Jul 2021
    अपने गुरु के बताए रास्तों पर चलें...

    अब आप जिस रास्ते पर हैं, उस पर बने रहें, 
    अपने गुरु के बताए रास्तों पर चलें, 
    चमक आपके पास आएगी, 
    आप अपने जीवन के स्टार होंगे, हैप्पी गुरु पूर्णिमा!

    09:36 (IST)24 Jul 2021
    गुरु की कृपा से बेहतर कोई लाभ नहीं है...

    गुरु से श्रेष्ठ कोई देवता नहीं है, 
    गुरु की कृपा से बेहतर कोई लाभ नहीं है...
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई...

    09:06 (IST)24 Jul 2021
    अज्ञानता का मिटाया अंधकार...

    शांति का पढ़ाया पाठ, अज्ञानता का मिटाया अंधकार, 
    गुरु ने सिखाया हमें, नफरत पर विजय है प्यार!

    08:33 (IST)24 Jul 2021
    सब धरती कागज करुं पर, गुरु गुण लिखा ना जाय...

    मैं तो सात संमुद्र की मसीह करु, लेखनी सब बदराय, 
    सब धरती कागज करुं पर, गुरु गुण लिखा ना जाय, 
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!

    08:04 (IST)24 Jul 2021
    गुरु हैं मेरे अनमोल...

    गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल? 
    लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरे अनमोल

    07:28 (IST)24 Jul 2021
    गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं...

    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम, 
    मेरे गुरु जी कृपा राखियो तेरे ही अर्पण मेरे प्राण, 
    गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं

    07:05 (IST)24 Jul 2021
    'गुरु पूर्णिमा' के दिन हुआ था महर्षि वेद व्यास जी का जन्म...

    गुरु पूर्णिमा के दिन प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि मानव जाति को पहली बार चारों वेदों का ज्ञान व्यास जी ने ही दिया था।

    06:46 (IST)24 Jul 2021
    गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

    गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
    गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
    गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

    06:12 (IST)24 Jul 2021
    'गुरु पूर्णिमा' पर भेजें ये खास संदेश

    शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार, 
    अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार, 
    माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार, 
    श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार