happy Guru Nanak Jayanti (Gurpurab) 2025 Wishes Images, Hindi Status: गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह पर्व सिख समुदाय के लिए किसी महाउत्सव से कम नहीं होता है। भक्तजन इस दिन प्रभात फेरियों में भाग लेते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर गुरु जी की शिक्षाओं को याद करते हैं।
गुरु नानक जयंती को गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पावन दिन 5 नवंबर (Guru Nanak Jayanti 2025) को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेकते हैं, लंगर सेवा करते हैं और जगह-जगह धार्मिक सभाओं का आयोजन किया जाता है। वहीं, लोग अपने मित्रों और परिवारजनों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं और बधाइयां भी देते हैं। इसी अवसर पर हम आपके लिए कुछ खास संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने अपनों को गुरु पूरब की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
गुरु नानक देव कैसे बने सिखों के पहले गुरु? | गुरु नानक जयंती की बधाई संदेश
Guru Nanak Jayanti 2025 LIVE Wishes: हैप्पी गुरु नानक जयंती
गुरु नानक जी का संदेश था सच्चाई,
सेवा, समानता और भलाई।
उनके प्रकाश से रोशन हो जीवन हमारा,
यही है इस पर्व की सच्ची कमाई।
गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला,
यही संदेश गुरु जी का सबसे बड़ा।
उनके आशीर्वाद से जीवन बने सुगंधित,
सबके दिलों में प्रेम का दीप जले निरंतर।
Happy Guru Nanak Jayanti (Gurpurab) 2025
Guru Nanak Jayanti wishes 2025 LIVE: गुरु नानक जयंकी की बधाई
सच्चे गुरु का दिया ज्ञान सदा अमर रहता है,
उनके उपदेश से जीवन सुनहरा बनता है।
गुरु नानक जयंती पर यही शुभ कामना है,
हर घर में खुशियों का उजाला रहता है।
Gurpurab 2025
गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई इन हिंदी
गुरु नानक जी के उपदेश हमें सच्चाई की राह दिखाते हैं,
उनके शब्द जीवन में उजियारा लाते हैं।
इस पावन दिन पर यही अरदास करें,
हर दिल में प्रेम और सेवा का दीप जलाएं।
Guru Nanak Jayanti 2025
