Happy Govardhan Puja 2018 Wishes Images, SMS, Messages, Status, Wallpapers, Pics, Quotes, Photos: गोवर्धन पूजा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसे दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस वर्ष, गोवर्धन पूजा 8 नवंबर को है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गांववासियों को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पर्वत उठा लिया था। इस दिन को अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है। भक्त भगवान कृष्णा को प्रसन्न करने के लिए 56 भोग तैयार करते हैं। कहते हैं कि जो इस सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, भगवान सभी कष्टों और परेशानियों से उनकी रक्षा करते हैं। आप इस दिन को मनाने के लिए इन मैसेज, तस्वीरें और शुभकामनाओं के जरिए अपने परिजनों को बधाई दे सकते हैं। ये मैसेजेज आपके अपनो को यह एहसास दिलाएंगे कि वे दूर रहते हुए भी पास हैं। दूरियों के बीच एक-दूसरे से नजदीकियां बरकरार है।
आज भगवान कृष्ण की पूजा करें
वो आपके सारे सपनों को सच करें
गोवर्धन पूजा का यह दिन
आपके भाग्य को संवारें।
गोवर्धन पूजा की बधाई।
रोशनी और उत्साह का दिन है गोवर्धन पूजा
आज कृष्णा की स्तुति गाओ।
गोवर्धन पूजा मुबारक।
गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।
बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
चंदन की खुशबू और रेशम का हार,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद और कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको गोवर्धन पूजा का त्योहार।
आपको और अपके परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
हर ख़ुशी आपके द्वार आये
जो आप मांगे उससे अधिक पाए।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गन आये
और ये त्यौहार ख़ुशी से मनाये। हैप्पी गोवर्धन पूजा।
Highlights
भगवान कृष्ण को बांसुरी से बहुत ही प्रेम था। कहते हैं कि कृष्ण जी बड़ी ही सुरीली आवाज में बांसुरी बजाते थे। आज के दिन इन किस्सों को याद कीजिए।
यदि घर में गाय न हो, तो घर में बने भोजन का अंश घर के बाहर गाय को खिलाना चाहिए। इसके बाद गोवर्धन-पूजा (अन्न-कूट-पूजा) करनी चाहिए। इस पूजा से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होने की मान्यता है।
भगवान कृष्ण को अपनी बाल्यावस्था में माखन खाना बहुत ही प्रिय था। बताते हैं कि वे लोगों के घरों में घुसकर माखन खाया करते थे। आप यह तस्वीर भेजकर गोवर्धन पूजा की बधाई दें।
गोवर्धन पूजा का पर्व देश के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आप इस तस्वीर में इसका सेलिब्रेशन देख सकते हैं।
कृष्ण जी ने वर्षा से लोगों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कानी उंगली पर उठा लिया था। इसके बाद सब को अपने गाय सहित पर्वत के नीचे शरण लेने को कहा। इंद्र देव को काफी समय बीत जाने के बाद एहसास हुआ कि कृष्ण कोई साधारण मनुष्य नहीं हैं।
गोवर्धन पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। गोवर्धन में ओंगा यानि अपामार्ग की डालियां जरूर रखी जाती हैं। पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी माना गया है।
दीपावली के अगले दिन ही गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के दिन शाम के समय खास पूजा रखी जाती है। बता दें कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी।
भारतीय लोकजीवन में गोवर्धन पर्व का अधिक महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध दिखाई देता है। यह पर्व मानव जीवन में प्रकृति की अहमियत को बताता है।
मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर, वो नंदलाला गोपाला, बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला, सब मिलकर मचाए धूम की कृष्ण आने वाला है। गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
लोगों की रक्षा करने को एक उंगली पर उठाया उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का दिन है आया। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।।
चंदन की खुशबू और रेशम का हार, सावन की सुगंध बारिश की फुहार राधा की उम्मीद और कन्हैया का प्यार, मुबारक हो आपको गोवर्धन पूजा का त्योहार। आपको और अपके परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।