Happy Gandhi Jayanti Quotes 2024 Wishes Images, Shagari, Status, Photos, Messages: जब-जब आजादी की बात की जाती है, तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का नाम जरूर लिया जाता है। देश की आजादी में गांधी जी का अहम योगदान रहा है। ऐसे में हर साल उनके जन्मदिवस यानी 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) के रूप में मनाया जाता है।

Happy Gandhi Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status: Download and Share

गांधी जयंती को देशभक्त खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं, साथ ही इस मौके पर एक-दूसरे को ढेरों बधाइयां भी देते हैं। हम भी यहां आपके लिए कुछ बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए आप अपनो को भेज सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन संदेशों के साथ दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं-

उसकी सोच ने कर दिया कमाल,
देश का बदल गया सुर ताल,
सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली,
हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

बापू के सपनों को फिर से सजाना है,
देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,
बहुत गा लिया हमने आज़ादी के गानों को,
अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश के लिए किया सब कुछ त्याग जिसने,
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने,
पहन काठ की चप्पल आया इक महात्मा,
जो बन गया इस भारत की आत्मा।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

अहिंसा का पुजारी सत्य की राह दिखाने वाला,
ईमान का पाठ पढ़ा गया हमें वो बापू लाठी वाला।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!