Happy Gandhi Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages, Pics: हमारे देश भारत में हर साल 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) मनाई जाती है। इस दिन देशभक्त राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान व योगदान को याद करते हुए उन्हें नमक करते हैं, साथ ही गांधी जयंती के अवसर को खास बनाने के लिए अपनों को बधाई संदेश भी शेयर करते हैं।

ऐसे में हम भी यहां आपके लिए गांधी जयंती के चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या जान-पहचान के लोगों को गांधी जयंती की बधाई दे सकते हैं या स्टटेस पर लगाकर एक साथ सबको शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गांधी जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश-

शतरंज बिछाकर यहां बैठा था जमाना
लगता था कि मुश्किल है फिरंगी को हराना
टक्कर थी बड़े ज़ोर की दुश्मन भी था दाना
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना
मारा वो कस के दांव कि उल्टी सभी की चाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में घूमता था लिए सत्य की सोंटी
दुनियां में तू बेजोड़ था इंसान बेमिसाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

थे वो अहिंसा के पुजारी,
जिन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया,
भारत की शान बढ़ाकर जिसने हमें,
आगे कैसे है बढ़ना ये है बताया।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

बापू थे सत्य अंहिसा के पुजारी,
उन्होंने हिम्मत कभी नहीं हारी,
उनकी वजह से ही मिली हमें आजादी प्यारी,
इसलिए हर व्यक्ति है उनका बलिहारी।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं