Happy Engineer’s Day 2019 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: इंजीनियर एक राष्ट्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंजीनियरों के योगदान की सराहना करने के लिए दुनिया भर के देश इंजीनियर्स डे मनाते हैं। भारत में, हम 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे मनाते हैं। इस दिन मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती होती जिन्हें देश के बेहतरीन इंजीनियरों में से एक माना जाता है। इन्होंने भारत के विकास में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया था। इस वजह से 1955 में, भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ और ‘जवाहरलाल नेहरू’ अवार्ड के साथ सम्मानित किया था।
अपने इंजीनियरिंग वाले दोस्तों के साथ याद करें वो बदमाशियां, शेयर करें बेस्ट विशेज
देश के ग्रेड इंजीनियर्स के कोट्स जो सभी को प्रेरित करेंगे
किसकी याद में इंडिया आज मनाता है इंजीनियर्स डे, क्या आपको पता है?
मैसूर में कावेरी नदी पर कृष्णा राजा सागर बांध के निर्माण के लिए एम. विश्वेश्वरैया मुख्य अभियंता थे, जिन्होंने उस समय एशिया में सबसे बड़ा जलाशय बनाया था। वह हैदराबाद के लिए बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के मुख्य अभियंता भी थे और विशाखापत्तनम बंदरगाह को समुद्री कटाव से बचाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने में सहायक थे।
कई ऐसे फेमस सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अच्छे-अच्छे कोट्स के जरिए इस दिन को और महत्वपूर्ण बनाया है।
आप हर दिन खुद को रिन्यू करते हैं। कभी-कभी आप सफल होते हैं, कभी-कभी आप नहीं, लेकिन यह औसत है जो मायने रखता है। – सत्य नडेला
इंजीनियर्स डे के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं ये मैसेजेज, कोट्स और इमेजेज और उन्हें इस दिन की खासियत बता सकते हैं।
Highlights
एक गणना के मुताबिक, भारत में इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर्स जितना कमा रही हैं, उतना तो बॉलीवुड भी साल में ब्लॉक बस्टर फिल्में उतार कर नहीं कमा पा रहा है।
हमेशा कुछ ऐसा करो जिसे आप सच में करना पसंद करते हो। अगर आप इसे सिर्फ अपना लक्ष्य समझकर कर रहे हैं और उसे करने में मजा नहीं आ रहा तो मुझे लगता है कि आप खुद के साथ धोखा कर रहे हैं।—कल्पना चावला
सपना देखने से लेकर सफलता तक का रास्ता तो है मगर क्या आपको इसे पाने की ललक है? इसके लिए उस मार्ग पर चलने का साहस है, क्या आप ड्रीम्स को हासिल करने के लिए पूर्ण रुप से दृढ़ है।— कल्पना चावला
"डिजाइन केवल ऐसा नहीं है जैसा दिखता है और जैसा महसूस करता है। डिजाइन का मतलब है यह कैसे काम करता है है।"
- स्टीव जॉब्स
एक नेता के रूप में, अपनी सफलता को न केवल देखना महत्वपूर्ण है, बल्कि दूसरों की सफलता पर ध्यान केंद्रित करना भी।
- सुंदर पिचाई
You can be a Doctor and save lives.
You can be a Lawyer and defend lives.
You can be a Soldier and protect lives.
But why to play with others lives?
So we simply became engineers to screw up our own lives.
Happy Engineers Day
It is Important to Follow your Dreams and Heart. Do Something that Excites You. - Sundar Pichai
हमारी महत्वाकांक्षाएं साहसिक हैं और इसलिए हमारी संस्कृति को बदलने और विकसित करने की हमारी इच्छा होनी चाहिए। - सत्य नडेला
आप कुछ बार विफल हो सकते हैं, लेकिन यह ठीक है। आप कुछ सार्थक कर रहे हैं जिससे आप बहुत कुछ सीखते हैं। - सुंदर पिचाई