Easter Sunday 2019 Date: ईसाई धर्म के लोगों के लिए ईस्टर एक महत्वपूर्ण पर्व है। वह इस पर्व को क्रिसमस की तरह बड़े धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस साल ईस्टर 21 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घर से लेकर चर्च को खूब सजाते हैं। मोमबत्तियों से चर्च और घरों को जगमगा देते हैं। साथ ही भगवान यीशु के सामने प्रार्थना भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पर्व इसलिए मनाते हैं क्योंकि इस दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे और अपने भक्तों के साथ 40 दिन रहे थे। उनकी वापसी की खुशी में ईसाई धर्म के लोग इस पर्व को मनाने लगे।
ईसा मसीह लोगों को शांति का संदेश देते थें और लोगों को अंधविश्वास को मानने से रोकते थे। ऐसा कहा जाता है कि यही कारण था कि रोम के शाशकों ने ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका दिया था। क्रॉस पर लटकाते वक्त भगवान यीशु कह रहे थे कि हे भगवान इस अंजान लोगों को मांफ कर दीजिए, इन्हें नहीं पता ये क्या कर रहे हैं। क्रॉस पर लटकाने के बार ईसा मसीह के भक्त उन्हें कब्र में दफना दिए। लेकिन तीन बाद जब कुछ महिलाएं भगवान यीशु के कब्र पर मोमबत्ती जलाने गई तो वह वहां नहीं थें। वह जीवित हो गए थे और 40 दिनों तक अपने भक्तों के साथ समय बिताने के बाद वह हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए।
ईस्टर से जुड़ी कुछ अन्य बातें:
1. ईस्टर के मौके पर ईसाई धर्म के लोग फास्ट रखते हैं और अपने और अपने करीबी के कुशलमंगल रहने की दुआ करते हैं।
2. ईस्टर के दिन लोग अपने घरों में मोमबत्ती जलाते हैं क्योंकि इनकों शुभ माना जाता है।
3. ईस्टर के एक दिन पहले लोग अपने घरों में कलरफुल अंडे छिपा लेते हैं और अलगी सुबह बच्चे उन्हें ढूंढते हैं।
4. गिफ्ट के रूप में लोग चॉकलेट, खरगोश और मार्शमेलो अपने चाहनेवालों को देते हैं।
5. ईस्टर का पर्व लोग नए जीवन के बदलाव के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।
