Happy Dussehra 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Photos: पूरे देश में आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसको विजयादशमी भी कहते हैं। सनातन धर्म में इसका काफी महत्व है। दशहरा को नवरात्रि के नौ दिन के बाद मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। ऐसे में इस त्योहार पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

दशहरा पर अपनों को करें विशः Happy Dussehra 2024 Wishes

दशहरा के दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन भी किया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामना देते हैं। हम इस लेख में आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसको आप अपने परिवार और सगे संबंधियों को भेज सकते हैं।

सत्य की जीत हो,

अधर्म का विनाश हो,

सत्य की जीत हो,
अधर्म का विनाश हो,
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हो,
विजयादशमी की हार्दिक बधाई

बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश,
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आस।
विजयदशमी की शुभकामनाएं! 

भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की बधाई!

रामजी की कृपा से आप पर हो खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभ कामना हमारी, आप करो स्वीकार,
दशहरे की हार्दिक बधाई।

जैसे प्रभु श्री राम ने जीता लंका को, वैसे ही आप भी जीतें समस्त संसार को।
यही कामना करते हैं हम कि इस दशहरे पर आप के सभी दुखों का भी नाश हो।
आपको दशहरे की शुभकामनायें!