Happy Dussehra (Dasara) 2020 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: दशहरा का त्योहार सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। यही कारण है कि इस दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है। नवरात्र के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है, इसलिए इस दिन को दशमी भी कहते हैं। शारदीय नवरात्र की समाप्ति भी इसी दिन होती है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन कर उन्हें सहर्ष अगले साल आने की विनती के साथ विदा करते हैं। साथ ही कामना करते हैं कि देवी के आने के साथ घर में खुशहाली और शुभता आए। इस साल दशहरा की तिथि को लेकर लोग उलझन में हैं। कई लोगों का मानना है कि 25 अक्तूबर तो कुछ 26 अक्तूबर को दशहरा का त्योहार मनाएंगे।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक इस दिन पर लोग अपनों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आप इस बार दशहरा के मौके पर इन संदेशों को भेज सकते हैं –

1. अधर्म पर धर्म की सदा जीत हो,
अन्याय पर न्याय को मिले विजय,
हृदय से हो श्री राम का जय-जयकार
यही है दशहरे का त्योहार।

2. हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,
कभी न आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

3. रावण की तरह
मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में
सर्वदा वास हो।

4. बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस।
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

6. संकटों का तम घनेरा,
हो न आकुल मन ये तेरा।
संकटों के तम छटेंगे होगा फिर सुंदर सवेरा,
मुबारक हो आपको दशहरा।