Vijayadashami 2025 Ki Hardik Shubhkamnaye: दशहरा हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए यह विजयदशमी भी कहते हैं। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। ऐसे में आप अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। साथ ही इनको सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
रावण जला, अहंकार जला,
बुराई का हर निशान जला,
हर दिन मनाओ दशहरा जैसा उत्सव,
जीवन को खुश रहने का नया अवसर मिला
Happy Dussehra 2025
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं!
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
बुराई का होता विनाश है,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस है,
रावण की तरह आपके दुखों का होता नाश है,
हैप्पी दशहरा 2025
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार।
इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए,
और दशहरा विश करना आम हो जाए।
जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,
तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा
दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं!
रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करें
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!