Happy Dussehra 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज शनिवार 12 अक्टूबर को देशभर में अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी मनाया जा रहा है। इसे ही दशहरा भी कहा जाता है।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान श्री राम ने रावण पर विजय हासिल की थी। इसके अलावा इसी दिन मां भगवती ने महिषासुर का संहार भी किया था। ऐसे में इस खास तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपनों को कुछ खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए दशहरा के कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं।
यहां से चुनकर भेजें दशहरा की शुभकामनाएं-

जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,
तक तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा।दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं

ह्रदय से रावण जैसी बुराई का नाश हो,
और प्रभु श्रीराम का वहां पर वास हो।जय श्री राम, दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

शांति अमन हो देश में
बुराई का हो नाश,
विजयादशमी में चलो हम सब मिल कर लें शपथ,
मन के रावण का अच्छे कर्मों के बाणों से करेंगे विनाश।जय श्री राम, दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

निर्बल के बल राम हैं,
निर्धन के धन राम हैं,
संतन की संवारे सभी बिगड़े काम हैं।दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं