Happy Dussehra 2024 Wishes Images, Quotes, Shayari, Photos in Hindi: आज यानी 12 अक्टूबर को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। ये त्योहार नवरात्रि के 9 दिन बीत जाने के बाद 10वें दिन मनाया जाता है।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसके अलावा मान्यता है कि दशहरा के मौके पर श्रीराम ने लंकापति रावण पर भी विजय हासिल की थी। ऐसे में बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्योहार को लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं और त्योहार की शुरुआत एक दूसके को ढेरों शुभकामना संदेश भेजकर करते हैं।

Happy Dussehra 2024 Wishes Images, Quotes, Shayari, Status, Photos LIVE: Download and Send

यहां हम आपके लिए दशहरा के कुछ ऐसे ही चुनिंदा बधाई संदेश लेकर आए हैं। आप यहां से चुनकर अपने दोस्तों, परिवार और परिचितों को दशहरा के शुभ पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

यहां से चुनकर अपनों को भेजें दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं-

अधर्म पर धर्म की जीत,
अन्याय पर न्याय की विजय,
बुरे पर अच्छे की जय जयकार,
यही है दशहरे का त्योहार।

विजयदशमी की शुभकामनाएं

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

अब की दशहरा
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्रनाम तत्तुन्यं रामनाम वरानने।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं